मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव का 38 साल की उम्र में निधन हो गया है। अखिलेश यादव ने अपने सौतेले भाई प्रतीक यादव की मौत पर दुख जाहिर किया है और कहा है कि यह परिवार के लिए बड़ी क्षति है। उन्होंने मौत की छानबीन को लेकर कहा है कि परिवार जैसा कहेगा, वैसा किया जाएगा।
प्रतीक यादव को सुबह करीब 5.55 पर लखनऊ के सिविल अस्पताल लाया गया था। अस्पाल प्रशासन ने उन्हें मृत घोषित किया था। वहां से किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी में उनकी लाश पोस्टमार्टम के लिए भेजी गई है।
यह भी पढ़ें: अखिलेश यादव के भाई और अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का 38 साल की उम्र में निधन
प्रतीक यादव की मौत पर अखिलेश यादव ने क्या कहा है?
अखिलेश यादव ने कहा, 'प्रतीक अपनी मेहनत से कुछ करना चाहते थे और यह बहुत दुखद है कि वह अब उनके बीच नहीं हैं।' उन्होंने मौत की जांच को लेकर कहा, 'स्वाभाविक है जो कानून कहता है और जो परिवार के लोग कहेंगे, उस हिसाब से हम लोग बात मानेंगे।'
'प्रतीक बचपन से स्वास्थ्य के प्रति सजग
अखिलेश यादव ने कहा, 'मैंने प्रतीक को बचपन से देखा है। आज वह हमारे बीच नहीं है, बहुत दुख है। एक अच्छा, नौजवान इसलिए था क्योंकि बचपन से ही उसे स्वास्थ्य के प्रति, सजग था। जीवन में आगे बढ़कर काम करना चाहता था। एक बहुत अच्छा लड़का, जो अपनी मेहनत से कुछ करना चाहता है, दुखद है वह हमारे बीच नहीं है।'
'कई बार लोग बहुत दुखी हो जाते हैं...'
यह भी पढ़ें: 'अपर्णा यादव स्वार्थी, बस फेम चाहती हैं', जब प्रतीक ने लगाए आरोप
अखिलेश यादव ने कहा, 'तारीख तो नहीं पता लेकिन कुछ दिन पहले मेरी मुलाकात हुई थी, करीब दो महीने पहले। मैंने उनसे कहा था कि अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखिए, अपने कारोबार को आगे बढ़ाइए।'
अखिलेश यादव, अध्यक्ष, समाजवादी पार्टी:-
कभी-कभी फाइनेंशियल या कुछ या कारोबार में जो नुकसान होता है, उससे कई बार लोग बहुत दुखी हो जाते हैं। वह हमारे बीच नहीं हैं। जो कानूनी रास्ता है, वह हम लोग अपनाएंगे।
प्रतीक को हुआ क्या था?
प्रतीक, स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से जूझ रहे थे। प्रतीक को कुछ समय पहले तबीयत खराब होने पर लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अखिलेश यादव ने करीब 2 महीने पहले उनसे मुलाकात की थी।
कौन थे प्रतीक यादव?
प्रतीक यादव, समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव और उनकी दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे थे। प्रतीक यादव जिम चलाते थे, खुद भी फिटनेट के प्रति वह बहुत सजग थे। बेहद प्रभावशाली राजनीतिक परिवार से होने के बावजूद वह सियासत से दूर रहते थे। प्रतीक की पत्नी अपर्णा बिष्ट यादव, भारतीय जनता पार्टी की सक्रिय नेता हैं। वह राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष हैं।
