राजधानी दिल्ली के आरके पुरम इलाके में अफ्रीका एवेन्यू रोड पर सड़क हादसा हुआ। जहां एक 73 साल के बुजुर्ग व्यक्ति तेज रफ्तार में कार चला रहे थे। तभी कार ने सड़क के किनारे खड़ी एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। मोटरसाइकिल को कुछ देर तक कार ने घसीटा। मोटरसाइकिल पर बैठे 21 साल के युवक को चोट लगी थी। पुलिस के मुताबिक, युवक को ज्यादा गंभीर चोट नहीं लगी थी। इस मामले के आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया। जिसके बाद आरोपी की मेडिकल जांच कराई गई। जब कार तेज रफ्तार में बाइक को घसीटते हुए जा रही थी। तब एक शख्स ने कार की फोटो खींची थी।

 

यह घटना 17 सितंबर की रात 10 बजे हुई थी। जब एक कार ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। पुलिस को इस घटना के बारे में रात को लगभग 10 बजकर 22 मिनट पर पता चला था। जिसके बाद पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची थी। कार चालक की पहचान वेणु गोपाल के रूप में हुई है, जो वसंत कुंज के रहने वाले हैं। मोटरसाइकिल पर सवार युवक का नाम तनिष टोकस है।

 

यह भी पढ़ें: तेज आवाज में बात करने पर हुआ झगड़ा, ऑटो में बैठी महिला को उतारकर सरेआम पीटा

कार ने घसीटा बाइक

पुलिस की जांच-पड़ताल के मुताबिक, जब कार ने मोटरसाइकिल को टक्कर मारी, तब बाइक से तनिष नीचे गिर गए थे। इसके बाद कार से बाइक घिसटती चली गई। तनिष को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के लिए बता दें, आरोपी वेणु गोपाल नीले रंग की अमेज कार चला रहे थे। फिलहाल पुलिस ने इस मामले को लेकर कुछ खास बातें बताई हैं।

 

इस मामले को लेकर पुलिस ने कहा, 'कार से टक्कर लगने के कारण तनिष टोकस मोटरसाइकिल से गिर गए। इसके बाद होंडा कार मोटरसाइकिल को कुछ दूर तक घसीटती ले गई। तनिष टोकस को कार से नहीं घसीटा गया। उनकी मेडिकल जांच की गई और पीड़ित को कोई गंभीर चोट नहीं आई।'

 

यह भी पढ़ें: DU के छात्र ने तेज रफ्तार में चलाई कार, 4 लोगों को कुचला, 2 लोगों की गई जान

पुलिस की जांच-पड़ताल

पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 281 और 125 के तहत मामला दर्ज किया। जांच-पड़ताल के दौरान पुलिस ने न सिर्फ कार जब्त की, बल्कि आरोपी वेणु गोपाल को भी पकड़ लिया। जिसके बाद वेणु गोपाल की मेडिकल जांच कराई गई, ताकि पता चल सके कि वेणु शराब पीकर कार चला रहे थे या नहीं। मेडिकल रिपोर्ट में बात सामने आई कि वेणु शराब के नशे में नहीं थे।