जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में सोमवार को गोंडोला सेवा (केबल कार) में तकनीकी खराबी आ गई, जिसकी वजह से इसे अस्थायी रूप से रोक दिया गया। इसमें आई खराबी की वजह से हवा में ही सैकड़ों लोग अटक गए, इससे उनकी सांसें अटक गई। यह घटना गुलमर्ग स्थित एक रिसॉर्ट में एक विशाल केबल कार रूकी रही।

 

अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि केबल कार में खराबी की वजह से गुलमर्ग केबल कार सेवा के दोनों चरणों का संचालन निलंबित कर दिया गया था। उन्होंने बताया कि सवारी का आनंद ले रहे सैकड़ों पर्यटकों को राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) और एनडीआरएफ के कर्मियों द्वारा केबिन से सुरक्षित निकाल लिया गया।

 

यह भी पढ़ें: TCS नासिक धर्मांतरण केस में नया मोड़, कौन है हनिया? निदा खोल रही राज

 

 

 

मुख्यमंत्री ने जानकारी ली

इसमें आगे बताया गया है कि केबल कार सिस्टम को बहाल करने का काम फिलहाल जारी है। इस मामले में जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने जानकारी ली है। उन्होंने कहा कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। उन्होंने बताया कि सभी केबिन सुरक्षित हैं और फंसे हुए पर्यटकों को सुरक्षित निकालने के लिए बचाव दल मौके पर तैनात हैं।

 

 

मची अफरा-तफरी

केबल कार में खराबी आते ही लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई। इस घटना के चलते कई केबल कारों में सैकड़ों लोग फंस गए। जानकारी के अनुसार केबल कार के संचालन के दौरान अचानक तकनीकी गड़बड़ी आ गई, जिससे केबल कार आगे नहीं बढ़ सकी और यात्री बीच रास्ते में ही अटक गए।

 

यह भी पढ़ें: पापा ने ट्रेन पर बिठाया, दोस्त घर ले गए और 3 दिन किया DU की स्टूडेंट का रेप

 

 

 

 

इस घटना की सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हैं, जिसमें लोगों को रेस्क्यू करते हुए देखा जा रहा है। कुछ लोगों को रस्सी के सहाते तो कुछ लोगों को सीढ़ियों सहारे नीचे उतारा जा रहा है।