उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक पति ने अपनी पत्नी और बहन की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद शख्स ने गोली मारकर खुदकुशी भी कर ली। महिला आईसीआईसीआई बैंक में कार्यरत थी। उसे ब्रांच के बाहर बुलाकर गोली मारी गई।
लखनऊ पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मृतक महिला की पहचान दिव्या मिश्रा के तौर पर हुई है। वह पत्रकार प्रज्ञा मिश्रा की बहन है। आरोपी पति मानस बाजपेयी ने अपनी बहन की भी हत्या की और बाद में खुदकुशी कर ली।
डीसीपी दीक्षा शर्मा ने बताया कि गोमती नगर थाना क्षेत्र में एक महिला को गोली लगने की सूचना मिली। तुरंत पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और महिला को तुरंत राम मनोहर लोहिया अस्पताल पहुंचाया गया। जहां महिला को मृत घोषित कर दिया गया।
यह भी पढ़ें: दिल्ली दंगों में उम्र कैद की सजा काट रहे पूर्व सांसद सज्जन कुमार की मौत
उन्होंने आगे बताया कि मौके पर मौजूद लोगों ने जानकारी दी कि महिला के पति ने ही हत्या की है। थोड़ी ही देर बाद आरोपी के अपनी बहन की हत्या के बाद खुदकुशी करने की सूचना प्राप्त हुई। घटना की जांच में पता चला कि शख्स का नाम मानस बाजपेयी है। पहले जिस महिला को गोली लगी थी, वे उनके ही पति थे। अपनी बहन को गोली मारने के बाद खुदकुशी कर ली। उसने एक व्हाट्सएप स्टेटस लिखा है। इसमें खुदकुशी के घटनाक्रम को बयां किया है।
सोशल मीडिया पर आरोपी पति मानस बाजपेयी का व्हाट्सएप स्टेटस वायरल है। इसमें उसने लिखा, 'आज मैंने अपनी पत्नी को मार डाला, क्योंकि उसने मुझे धोखा दिया था। अब मुझे खुद को और अपनी बहन को भी मारना होगा। उसकी बहन प्रज्ञा और भरत को सब पता है।'
यह भी पढ़ें: 'जैसे को तैसा' दिल्ली में स्थित पाकिस्तानी दूतावास के बाहर चला बुलडोजर
घटना पर पत्रकार प्रज्ञा मिश्रा ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, 'अभी अभी फोन आया, गोमतीनगर में मेरी बहन को गोली मार दी गई है। लोहिया में हैं। ईश्वर मेरी बहन की रक्षा करे। बता दें कि पत्रकार प्रज्ञा मिश्रा अपने पति भरत यादव के साथ मिलकर लखनऊ से 'उल्टा चश्मा' नाम का मीडिया प्लेटफॉर्म चलाती हैं। 'प्रज्ञा का पन्ना' नाम से भी उनकी सोशल मीडिया पर मजबूत उपस्थिति है।
