महाराष्ट्र के सांगली जिले में तेज हवाओं और बारिश के बीच मंदिर परिसर की दीवार गिरने से बड़ा हादसा हो गया है। इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई है और 14 लोग घायल हो गए हैं। इसमें कई गंभीर रूप से घायल हैं, जिसकी वजह से मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।

 

समाचार एजेंसी पीटीआई की खबर के मुताबिक, हादसा उस समय हुआ जब इलाके में लगातार तेज बारिश के बाद तेज आंधी चल रही थी। इसी दौरान अचानक मंदिर की दीवार भरभराकर गिर गई, जिसकी चपेट में कई लोग आ गए।

 

यह भी पढ़ें: तमिलनाडु के आधे मंत्रियों पर दर्ज हैं क्रिमिनल केस, तीन मंत्री आठवीं पास

 

 

 

मलबे में दबे लोग

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने सबसे पहले मलबे में दबे लोगों को निकाला। बाद में सूचना मिलने पर प्रशासन की टीम मदद के लिए पहुंची। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

 

यह भी पढ़ें: बोकारो में 600 वोटर ID, 75 एटीएम और 25 पैन कार्ड बरामद, किसके हैं?

12 और 13 साल के दो बच्चों की मौत

इस हादसे में 12 और 13 साल के दो बच्चों सहित कुल छह लोगों की मौत हुई। मृतकों में चार लोग महाराष्ट्र के जत तालुका के निवासी बताए जा रहे हैं, जबकि दो लोग पड़ोसी राज्य कर्नाटक के रहने वाले थे।