उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक शख्स ने 43वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान गुरुग्राम निवासी संभव जैन (28) के रूप में हुई है। उसने एक दिन पहले ही नोएडा के सेक्टर- 94 स्थित सुपरनोवा स्पायरा बिल्डिंग में कमरा बुक कराया था।

 

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक संभव कर्ज से परेशान था। सोशल मीडिया पर खौफनाक कदम उठाने का विचलित करने वाला वीडियो सामने आया है। इसमें इमारत की बालकनी से युवक छलांग लगाते दिख रहा है।  

 

संभव जैन गुरुग्राम के आईएमटी मानेसर का रहने वाला था। नोएडा पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एक दिन पहले ही उन्होंने एयरबीएनबी के कमरे को बुक किया था। घटनास्थल पर एफएसएल की टीम मुआयना कर रही है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

 

पुलिस ने संभव जैन के परिवार को सूचना दे दी है। इमारत में मौजूद अन्य लोगों ने बताया कि संभव जैन मानसिक तनाव में था। घटनास्थल लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है।

 

यह भी पढ़ें: 'कांग्रेस डूबती नैया, जो चढ़ेगा, डूबेगा', अजय राय की विदाई पर संजय निषाद का तंज

 

 

 

 

क्षत-विक्षत हालत में मिला शव

सोशल मीडिया पर एक अन्य वीडियो में दिख रहा है कि पुलिस शव को जमीन से उठा रही है। शव पूरी तरह क्षत-विक्षत हालत में है। पुलिस के मुताबिक संभव जैन ने शनिवार दोपहर 12 बजे एयरबीएनबी से चेकआउट किया। इसके बाद यह खौफनाक कदम उठाया। हालांकि बालकनी में मौजूद एक शख्स ने उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन संभव जैन नहीं माना।

 

यह भी पढ़ें: प्रियंका कक्कड़ का AAP से मोहभंग, 2 दिग्गजों संग कांग्रेस में हुईं शामिल

 

सुपरनोवा दिल्ली एनसीआर की सबसे ऊंची इमारत है। इसमें कुल 68 मंजिल हैं। हालांकि कई मंजिल निर्माणाधीन हैं। पिछले साल भी एक 23 वर्षीय युवक की सुपरनोवा बिल्डिंग की 32वीं मंजिल से गिरने से जान चली गई थी। 2023 में भी 43 वर्षीय प्रॉपर्टी कंसल्टेंट की 43वीं मंजिल से गिरकर मौत हुई थी।