योग गुरु बाबा रामदेव सोमवार को यूपी के संभल पहुंचे। यहां के बबराला में आयोजित तीन दिवसीय आर्य महासम्मेलन में हिस्सा लिया। कार्यक्रम के बाद बाबा रामदेव ने मीडिया से बात की। उन्होंने विभिन्न मुद्दों पर अपनी बात रखी। बाबा रामदेव ने दावा किया कि यूपी के लिए ओवैसी फायदेमंद हैं। इससे योगी को फायदा पहुंचेगा। बाबा रामदेव का तर्क है कि ओवैसी के आने से वोटों का बंटवारा होगा और इसका सीधे लाभ बीजेपी को होगा।
जब उनसे पूछा गया कि क्या आप योगी आदित्यनाथ को तीसरी बार यूपी का सीएम देखना चाहते हैं। इस पर उन्होंने कहा कि मैं चाहता हूं कि अच्छे लोग ही देश को चलाएं। महर्षि दयानंद और वेदों के सिद्धांतों के अनुरूप जिनमें आर्यत्व और दिव्यता है, उन्हीं आत्माओं का साम्राज्य चारों ओर होना चाहिए।
यह भी पढ़ें: शाहदरा में पुलिस और वकीलों का झगड़ा क्या है? इनसाइड स्टोरी
ओवैसी यूपी के लिए उत्तम
कुछ दिन पहले ही ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के मुखिया और हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने बयान दिया था कि यूपी में अखिलेश की सरकार बने या न बने, लेकिन अबकी अब्दुल की सरकार जरूर बनेगी। ओवैसी के इसी बयान पर बाबा रामदेव ने कहा, 'ओवैसी और कहीं के लिए अच्छा न हो, लेकिन यूपी के लिए बहुत उत्तम है, क्योंकि उससे कुछ लोगों का वोट कटने से योगी जी को बड़ा फायदा होगा।
ओछी बातें नहीं करना चाहिए
बाबा रामदेव ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के उस बयान पर भी प्रतिक्रिया दी, जिसमें उन्होंने कहा था कि 'मोदी का बाप भी जाएगा।' बाबा रामदेव ने कहा कि ओछी बातें किसी को नहीं करना चाहिए, चाहे पक्ष हो या विपक्ष। उन्होंने यह भी कहा कि हम नेता नहीं हैं। राजनेता ही एक-दूसरे के बारे में ओछी बातें करते रहते हैं। हम साधु-संत, महात्मा है। सबका अच्छा चाहते है।
यह भी पढ़ें: 16 सोमवार का व्रत सिर्फ पति के लिए नहीं, हर मनोकामना पूरी करने के लिए भी है खास
खरगे ने क्या बयान दिया था?
25 अक्टूबर को मल्लिकार्जुन खरगे पटना में आयोजित डॉ. श्री कृष्ण सिंह की 139वीं जयंती के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां वह आरएसएस और बीजेपी की नीतियों की आलोचना कर रहे थे। तभी एक शख्स कहता है कि मोदी कहीं नहीं जाएगा। गुस्से में खरगे जवाब देते हैं कि 'मोदी का बाप भी जाएगा।' बीजेपी ने उनके इस बयान पर मोर्चा खोल दिया है। सोमवार को देशभर में खरगे के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और माफी की मांग की।
