बिहार के पटना में मंगलवार को बिहार पुलिस SI और 70वीं BPSC परीक्षा में गड़बड़ी को लेकर बड़ी संख्या में छात्रों ने प्रदर्शन किया। छात्रों ने दोनों परीक्षाओं को रद्द कर दोबारा कराने की मांग की। उनका आरोप है कि परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता नहीं बरती गई और पेपर लीक की आशंकाओं को गंभीरता से जांचा जाना चाहिए। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने नारेबाजी करते हुए सरकार से उनकी शिकायतों पर कार्रवाई की मांग की।

 

प्रदर्शन को देखते हुए मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने स्थिति पर नजर बनाए रखी। छात्रों ने परीक्षा में अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच कराने और भविष्य में परीक्षाओं को पारदर्शी तरीके से कराने की मांग उठाई।

 

यह भी पढ़ें: IPR नहीं फिर भी उत्तराखंड में IFS अफसर को मिला प्रमोशन, CBI जांच की मांग

जेपी गोलंबर पर छात्रों का प्रदर्शन

पुलिस ने छात्रों को आगे जाने से रोक दिया, जिसके बाद उन्होंने जेपी गोलंबर पर ही प्रदर्शन शुरू कर दिया। छात्र अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी कर रहे थे। मौके पर पुलिस की तैनाती की गई है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है। छात्रों का कहना है कि सरकार उनकी मांगों पर जल्द फैसला ले। उनका आरोप है कि प्रतियोगी परीक्षाओं और भर्ती प्रक्रिया को लेकर उन्हें लंबे समय से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके बाद मामला थोड़ा तनावपूर्ण भी हुआ, जिसके बाद पुलिस ने कुछ लोगों को हिरास्त में भी लिया। इस विरोध प्रदर्शन में छात्रों ने रेलवे ट्रैक भी जाम कर दिया था।

 

यह भी पढ़ें: IPR नहीं फिर भी उत्तराखंड में IFS अफसर को मिला प्रमोशन, CBI जांच की मांग

छात्रों की क्या मांग है?

छात्रों की मांग है कि 70वीं BPSC परीक्षा को रद्द कर दोबारा कराया जाए। इसके अलावा वे BPSC परीक्षा की तारीख जल्द घोषित करने, कॉन्ट्रैक्ट सिस्टम खत्म करने और 1,799 सब-इंस्पेक्टर पदों की भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने की मांग कर रहे हैं। इन्हीं मांगों को लेकर मंगलवार को बड़ी संख्या में छात्र गांधी मैदान में जुटे। इसके बाद छात्र अपनी मांगों को लेकर जेपी गोलंबर की तरफ मार्च करने लगे।