अखिलेश यादव के 'घुसपैठिया' वाले बयान ने उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में सियासी माहौल गरम कर दिया है। बीजेपी ने अखिलेश यादव के बयान को बड़ा मुद्दा बना लिया है। भारतीय जनता युवा मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी ने सपा प्रमुख पर निशाना साधा और कहा कि आपकी पत्नी भी मूलरूप से उत्तराखंडी है। आपको लाखों उत्तराखंडी के साथ-साथ अपनी पत्नी से भी माफी मांगनी चाहिए। 

 

नेहा जोशी ने एक वीडियो में कहा, 'उत्तरखंड एक ऐसा प्रदेश है, जहां के लोग हंसते-हंसते अपने बेटा-बेटियों को सीमा पर देश सेवा के लिए भेज देते हैं। जब यह वीर सैनिक सियाचिन, अरुणाचल, बिहार या केरल में कोई आपदा आती है तो वहां रेस्क्यू ऑपरेशन कर रहे होते। तब वहां पर उत्तराखंडी नहीं, बल्कि भारतीय होते हैं।'

 

यह भी पढ़ें: पंचकूला में वर्दी पहनकर रेहड़ी लगाना अनिवार्य, हर महीने 1680 रुपये भी लगेंगे

 

जोशी ने अखिलेश यादव से पूछा- 'आपके मन में उत्तराखंड के प्रति इतनी नफरत या तिरस्कार क्यों?' क्या किसी और राज्य में जन्म लेना, वहां रहकर अपना जीवन यापन व आजीविका चलाना घुसपैठ की श्रेणी में है। क्या आप भारत के संविधान को नहीं मानते हैं। संविधान हमें देश के किसी भी कोने में रहकर अपना जीवन यापन का अधिकार देता है।'

'मुद्दों की सियासत करें अखिलेश'

नेहा जोशी ने कहा कि अखिलेश यादव की पत्नी मूलरूप से उत्तराखंड से है। सपा ने उन्हें सांसद बनाया। जोशी ने कहा कि अखिलेश यादव को लाखों उत्तराखंडियों के साथ-साथ अपनी पत्नी से भी मांगी मांगनी चाहिए।

अपनी पत्नी से भी माफी मांगें अखिलेश

वीडियो में नेहा जोशी ने कहा, विडंबना तो देखिए कि आपकी पत्नी, जिनको अपने चुनाव लड़ाया और आपकी पार्टी ने सांसद बनाया है, वे खुद मूलरूप से उत्तराखंड की है। अखिलेश जी अगर राजनीति करनी है तो मुद्दों की कीजिए। किसी प्रदेश का और वहां के स्वाभिमानी लोगों का अपमान करके नहीं। 

 

यह भी पढ़ें: 1000 रुपये वापस मांगने पर बुजुर्ग की हत्या, सीतामढ़ी में दहला देने वाली घटना

 

नेहा जोशी ने आगे कहा कि अखिलेश जी उन लाखों उत्तराखंडियों से माफी मांगिए, जो पूरे स्वाभिमान के साथ उत्तर प्रदेश में रहकर अपना जीवन यापन करते हैं। माफी अपनी पत्नी से भी मांगिए, जिनको आपने लाखों उत्तराखंडियों के साथ अपने ही प्रदेश में घुसपैठिया करार दिया। 

सीएम धामी ने भी अखिलेश को घेरा

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भी अखिलेश यादव पर निशाना साधा। उनके बयान को प्रदेश के संघर्ष और देवभूमि के स्वाभिमान का अपमान करार दिया। सीएम धामी ने कहा कि उत्तराखंड ने देश को सैनिक, संत और देशसेवा को समर्पित व्यक्तित्व दिए हैं। उत्तराखंड देवभूमि और वीरभूमि है। ऐसे में प्रदेशवासियों को घुसपैठिया कहना उनके सम्मान और संघर्ष का अपमान है। सीएम धामी ने अखिलेश यादव से सार्वजनिक माफी की मांग की।

अखिलेश यादव ने क्या कहा था?

सोशल मीडिया पर अखिलेश यादव का एक वीडियो वायरल है। इसमें वह मीडिया से बातचीत में कहते हैं, 'उत्तर प्रदेश में सबसे बड़े घुसपैठिये कौन हैं? उत्तराखंड के।' आपको बता दें कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्म मौजूदा उत्तराखंड में हुआ था। हालांकि तब उत्तराखंड यूपी का ही हिस्सा था। अखिलेश यादव के बयान को सीएम योगी पर निशाने के तौर पर देखा गया। हालांकि यह बयान सियासी तौर पर भारी पड़ता दिख रहा है। उत्तराखंड में बीजेपी ने इसे मुद्दे बना लिया है। सपा की सहयोगी कांग्रेस से तीखे सवाल पूछे जा रहे हैं।