महाराष्ट्र् के पुणे के केतन अग्रवाल हत्याकांड में अब एक और विवाद सामने आ गया है। आरोपी सिया के वकील ने उसके भाई को मानहानि का नोटिस भेज दिया है। सिया गोयल के वकील एडवोकेट आशीष श्रीवास्तव ने 10 करोड़ की मानहानि का नोटिस भेजा है। सिया के भाई ने उन पर आरोप लगाया था कि आशीष श्रीवास्तव को परिवार ने वकील के रूप में अधिकृत नहीं किया था। 

 

सिया गोलय के भाई साहिल गोयल ने मीडिया के सामने एडवोकेट आशीष श्रीवास्तव के सिया गोयल का वकील होने पर सवाल उठाए। साहिल ने कहा था कि परिवार ने आशीष श्रीवास्तव को कभी नियुक्त नहीं किया। उन्होंने आशंका जताई कि सिया के सिग्नेचर धोखे से करवाए हो सकते हैं। हालांकि, आशीष श्रीवास्तव का कहना है कि उनके पास सिया की ओर से साइन किया गया वकालतनामा मौजूद है, जिसे वह कोर्ट में जमा करवा चुके हैं। 

 

यह भी पढ़ें: 'पति दाढ़ी नहीं रखेगा, पत्नी रील नहीं बनाएगी', टूटने वाला रिश्ता इसी शर्त पर बचा

क्या बोले एडवोकेट?

सिया के भाई के दावे के बाद अब एडवोकेट आशीष श्रीवास्तव ने उन्हें नोटिस दे दिया है। नोटिस में कहा गया है कि सिया गोयल एक व्यस्क आरोपी है और उसने अपनी मर्जी से उन्हें अपना कानूनी प्रतिनिधि नियुक्त किया है। नोटिस में उन्होंने बताया है कि सिया ने बकायदा वकालतनामा पर सिग्नेचर किए हैं और सारे डॉक्यूमेंट्स कोर्ट में मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर जरूरी डॉक्यूमेंट्स कोर्ट में पेश किए जाएंगे। 

माफी मांगने के लिए कहा

साहिल गोयल की मुश्किलें अब बढ़ती हुई नजर आ रही हैं क्योंकि एडवोकेट ने उनके बयान तो लेकर कानूनी नोटिस थमा दिया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि साहिल गोयल ने बिना किसी जानकारी और तथ्यों की पुष्टि के मीडिया में ऐसे बयान दिए हैं, जिससे उनकी छवि को गंभीर नुकसान पहुंचा है। नोटिस में कहा गया है कि साहिल के बयानों से संदेश गया है कि आशीष श्रीवास्तव झूठ बोल रहे हैं कि वह सिया के वकील हैं। आशीष श्रीवास्तव ने कहा कि इसके बाद से उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है।

10 करोड़ का हर्जाना मांगने की चेतावनी 

इसी कड़ी में उन्होंने साहिल से तत्काल अपने बयानों पर माफी मांगने की मांग की है। इसके साथ ही भविष्य में इस तरह के आरोप नहीं लगाने का लिखित आश्वासन देने को कहा गया है। इसके साथ ही नोटिस में चेतावनी दी गई है कि अगर तय समय सीमा के भीतर संतोषडनक जवाब नहीं मिला, तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जिसमें 10 करोड़ रुपये के हर्जाने का दावा भी शामिल हो सकता है। 

 

यह भी पढ़ें: ससुर को अफेयर का शक था, बहू के कथित प्रेमी को जान से मार डाला

क्या है मामला?

सिया गोयल और केतन अग्रवाल की कुछ ही महीनों में शादी होने वाली थी। इसी साल जनवरी में दोनों ने सगाई की थी और वह दोनों एक ट्रिप पर साथ गए थे। सिया ने ही कथित तौर पर ट्रिप पर जाने की जिद्द की थी। इसके बाद सिया ने केतन को गहरी खाई में धक्का दे दिया, जिससे केतन अग्रवाल की मौत हो गई। इस मामले में सिया के साथ-साथ उसका एक दोस्त भी गिरफ्तार हो चुका है। हालांकि, सिया के परिवार का कहना है कि इस केस में उन्होंने आशीष श्रीवास्तव को वकील नियुक्त नहीं किया है। आशीष श्रीवास्तव का कहना है कि उन्हें खुद सिया ने नियुक्त किया है।