राजस्थान के श्रीगंगानगर में 3 नवंबर को 50 जीबी गांव के पास अनूपगढ़-सूरतगढ़ रेलवे ट्रैक पर हुए ब्लास्ट हुआ था, इस मामले में अब राजस्थान एंटी टेरेरिस्ट स्क्वॉड (ATS) ने पंजाब के गुरुदासपुर से 21 साल की एक महिला और उसके 23 साल के साथी को गिरफ्तार किया है। ATS की शुरुआती जांच में ब्लास्ट के पीछे पाकिस्तान कनेक्शन भी सामने आया है। गिरफ्तार आरोपी महिला महकदीप कौर सोशल मीडिया के जरिए पाक एजेंट के संपर्क में थी।  

 

आरोपियों से पूछताछ में यह भी सामने आया कि ब्लास्ट से पहले आरोपी दो बार वह दोनों श्रीगंगानगर आए थे लेकिन साजिश विफल रही। आरोपी पहले अक्टूबर में आए और कई जगह रेकी की, लेकिन ब्लास्ट नही कर पाए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ब्लास्ट के लिए महिला को 30 हजार रुपए मिले थे।

 

यह भी पढ़ें: अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को कितना आसान बनाएगा Digi Yatra, नया प्लान क्या बदलेगा?

2 बार की धमाके की नाकाम कोशिश 

यह धमाका राजस्थान के श्रीगंगानगर में 3 नवंबर को 50 जीबी गांव के पास अनूपगढ़-सूरतगढ़ रेलवे ट्रैक पर किया गया। 3 नवंबर की रात करीब 9.45 बजे हुए ब्लास्ट से करीब आधा घंटे पहले ही एक पैसेंजर ट्रेन वहां से निकली थी। ब्लास्ट के बाद करीब 10 घंटे तक ये रूट बंद रहा। एटीएस एडीजी दिनेश एमएन ने बताया कि ब्लास्ट का पाकिस्तान कनेक्शन भी सामने आया है। आरोपी महिला महकदीप कौर सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान एजेंट के कॉन्टैक्ट में थी।

 

उसे ब्लास्ट के लिए उसे 30 हजार रुपए मिले थे। आरोपियों से पूछताछ में सामने आया कि ब्लास्ट से पहले आरोपी दो बार श्रीगंगानगर आए थे लेकिन उनकी साजिश विफल रही। सबसे पहले 6 अक्टूबर को आए और कई जगह रेकी की, ब्लास्ट नही कर सके। इसके बाद 12 से 13 अक्टूबर को वापस लौटे और ब्लास्ट के बम प्लांट कर दिया लेकिन इस बार भी ब्लास्ट हुआ नहीं। इसके बाद फिर 3 नवंबर को आए और पैकेट को रेलवे ट्रैक पर प्लांट कर दिया था। इसी में धमाका हुआ था। 

जांच में क्या सामने आया? 

पाकिस्तानी एजेंट शाह महकदीप कौर के संपर्क में था। महकदीप अपने साथी के साथ राजस्थान आई थी। एजेंट ने आरोपियों को खाली हाथ राजस्थान भेजा था और यहां आने के बाद एक पॉइंट पर उन्हें आईईडी ​का पैकेट मिला था। आरोपियों के पास से 2 हथियार 46 कारतूस मिले हैं। इसके अलावा, पाकिस्तानी एजेंट के दिए हुए 30 हजार रुपए भी बरामद किए हैं।

 

इसके साथ ही पुलिस ने आरोपियों के मोबाइलों की जांच शुरू कर दी, जिसमें पाकिस्तानी एजेंटों से संपर्क और पैसे के लेन-देन के इनपुट सामने आए हैं। ATS ने बताया कि तीन दिन पहले केंद्रीय एजेंसी से मिले इनपुट पर वे टीमों साथ पंजाब पहुंचे थे। पंजाब में काउंटर इंटेलिजेंस की मदद से आरोपियों को ट्रेस किया गया तो इनकी लोकेशन गुरुदासपुर में मिली।