उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले से एक जघन्य हत्याकांड सामने आया है। जिले में एक ही परिवार के पांच लोग घर के कमरे में मृत पाए गए हैं। मृतकों में मां, पति-पत्नी और दो बच्चे शामिल हैं। अशोक और उनकी पत्नी अजलि का शव फर्श पर पड़े मिले, जबकि उनकी मां और दोनों बच्चे बेड पर मिले। इस हादसे से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
जांच में जुटी पुलिस ने बताया है कि अशोक के सीने पर गोली लगने का घाव था और बच्चों के माथे पर गोली के घाव थे। पास से तीन तमंचे भी बरामद हुए हैं। सूचना पाकर पुलिस अधिकारी और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंचे।
यह भी पढ़ें: 10 साल की हाउस हेल्प को पीटा, तोड़ी पसलियां, CRPF कांस्टेबल पत्नी संग गिरफ्तार
अमीन की नौकरी करते थे अशोक
पुलिस के मुताबिक, मृतकों की पहचान अशोक (40), उनकी पत्नी अंजिता (37), उनकी मां विद्यावती (70) और उनके दो बेटों कार्तिक (16) और देव (13) के रूप में हुई है। अशोक पेशे से अमीन की नौकरी करते थे। उन्होंने अपने पिता की मौत के बाद नकुड़ तहसील में राजस्व अधिकारी (अमीन) के तौर पर नौकरी ज्वाइन की थी। अशोक के दोनों बेटे सहारनपुर में ही स्कूल में पढ़ाई कर रहे थे।
यह भी पढ़ें: पत्नी की हत्या के आरोप में बरी हुआ, 7 साल बाद उसी दिन दूसरी महिला को मार डाला
पुलिस के बयान में क्या है?
सहारनपुर के SSP आशीष तिवारी ने कहा है कि के पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस जल्द ही पूरे मामले का खुलासा करेगी और अपराधियों को पकड़ेगी। पुलिस ने कहा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के बाद ही पांचों की मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
