मशहूर निशानेबाजी कोच जसपाल राणा का कुछ ही दिनों पहले निधन हुआ था। इसके बाद अब उनकी मां श्यामा देवी राणा ने भी दुनिया को अलविदा कह दिया। संयोग की बात यह है कि जिस दिन जसपाल राणा का जन्मदिन था, पूरा परिवार उनकी याद में शोक मना रहा था, उसी दिन श्यामा देवी ने अंतिम सांस ली। श्यामा देवी पिछले कई दिनों से कैंसर की बीमारी से जूझ रही थीं, जिसकी वजह से उनका निधन हो गया। जसपाल राणा का पूरा परिवार इस समय बेहद दुखी है।

 

जसपाल राणा की मां के निधन पर उत्तराखंड और देशभर के कई लोगों ने शोक जताया। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी श्यामा देवी के निधन पर दुख व्यक्त किया है। श्यामा देवी 78 साल की थीं और पिछले कई दिनों से कैंसर की बीमारी से पीड़ित थीं। बीमारी की वजह से उनकी हालत गंभीर हो गई थी, जिसके बाद उन्हें दिल्ली के आरआर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसी अस्पताल में रविवार यानी 28 जून को उनका निधन हो गया।

 

यह भी पढ़ें: झगड़ा हुआ तो बम लेकर कार में बैठा, बाल-बाल बची गर्लफ्रेंड, खुद मर गया

 

एक ही महीने में मां-बेटे का हुआ निधन

28 जून को जसपाल राणा का जन्मदिन था, जिस वजह से पूरा परिवार उन्हें याद कर रहा था। इसी बीच उनकी मां श्यामा देवी ने भी दुनिया को अलविदा कह दिया। इससे पहले 12 जून को जसपाल राणा ने अंतिम सांस ली थी।

 

 उनके निधन से पूरे देश और खेल जगत को गहरा सदमा लगा था। उन्होंने निशानेबाजी में बतौर कोच बेहद अहम योगदान दिया था, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। जसपाल राणा का निधन महज 49 साल की उम्र में हो गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें दिल से जुड़ी बीमारी थी, जिसकी वजह से उनका निधन हुआ।

 

यह भी पढ़ें: केतन की हत्या कैसे हुई थी? पुलिस ने सिया को ले जाकर क्राइम सीन दोहराया

नहीं बताई गई जसपाल के निधन की खबर

जसपाल राणा के परिवार ने बताया कि उनके निधन के समय श्यामा देवी की तबीयत ठीक नहीं थी, इसलिए उन्हें जसपाल राणा के निधन की जानकारी नहीं दी गई थी। परिवार ने यह भी बताया कि श्यामा देवी अपने अंतिम समय में जसपाल राणा से मिलना चाहती थीं, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। उनके जीवन की आखिरी ख्वाहिश अधूरी रह गई।