नीट पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ की मांग को लेकर दिल्ली के अलावा देश के अलग-अलग शहरों में जोरदार प्रदर्शन हो रहे हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार अलीगढ़ जिले में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने युवाओं के पक्ष में प्रदर्शन किया।
सपा कार्यकर्ताओं ने अलीगढ़ डीएम ऑफिस के बाहर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांगा। इसी समय कार्यकर्ताओं ने डीएम ऑफिस के सामने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंकने की कोशिश की। मगर, पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो माहौल धक्का-मुक्की वाला हो गया और दोनों तरफ से तीखी नोकझोंक हुई।
यह भी पढ़ें: MP के जंगल में भालू से भिड़ा वफादार कुत्ता, बचा ली 16 साल के बच्चे की जान
इंस्पेक्टर सतवीर सिंह ने निकाली पिस्टल
पुलिस के रोकने के बाद सपा कार्यकर्ता आगे बढ़ने लगे, इतने में इंस्पेक्टर सतवीर सिंह ने पिस्टल निकाल ली। इस्पेक्टर के पिस्टल निकालते ही सपा के कार्यकर्ता गुस्से में आ गए और पुलिस का विरोध करने लगे। पुलिस के इस रवैये को लेकर समाजवादी पार्टी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।
सपा ने दी कड़ी प्रतिक्रिया
सपा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर घटना की एक वीडियो डालकर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। पार्टी ने कहा, 'समाजवादी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता अलीगढ़ में जेन-जी युवाओं के पक्ष में प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान मुख्यमंत्री योदी आदित्यनाथ के आदेश पर पुलिस वाले ने पिस्तौल निकाल ली जबकि ये प्रदर्शन समाजवादी पार्टी के नेता कार्यकर्ता निहत्थे कर रहे थे।'
यह भी पढ़ें: बिहार: समस्तीपुर में रिश्वत लेते पकड़ा गया APO, CBI रेड में घर से पिस्टल बरामद
क्या पुलिस मारने की कोशिश करेगी?
सपा ने आगे सवाल किया, 'क्या निहत्थे युवाओं पर पुलिस बीजेपी के इशारे पर पिस्तौल निकालकर मारने की कोशिश करेगी या धमकाएगी? यूपी में क्या तानाशाही, गुंडाराज लागू कर दिया है बीजेपी और आदित्यनाथ ने?
बता दें कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर एक महीने से अधिक समय से इस्तीफा मांग रहे हैं। इसी को देखते हुए यूपी के प्रयागराज, वाराणसी, मेरठ आदि जिलों में प्रदर्शन को रहे हैं।
