हरियाणा के बिजली विभाग के कर्मचारियों ने निजीकरण के विरोध में हड़ताल की, तो राज्य के कई जिलों में बिजली सप्लाई ठप पड़ गई। इससे लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। हरियाणा के गुरुग्राम, पलवल, रेवाड़ी और फरीदाबाद समेत कई जिलों में बिजली सप्लाई ठप रही। इस वजह से राज्य के 23 जिलों के कई घरों तक बिजली नहीं पहुंच पाई, जिससे लोगों के घरों में अंधेरा छा गया। बिजली की समस्या की वजह से लोगों ने सड़कों पर उतरकर बिजली विभाग के खिलाफ विरोध जाहिर किया। बिजली सप्लाई के कमी को लेकर अब हरियाणा के बिजली मंत्री अनिल विज पत्रकारों के बात की है, जिन्होंने बताया कि बिजली की समस्या से जल्द जल्द खत्म हो जाएगी।

 

बिजली विभाग के कर्मचारियों के विरोध प्रदर्शन की वजह से फरीदाबाद में लगभग 24 घंटों से ज्यादा समय तक बिजली सप्लाई नहीं हो पाई। इसी कारण फरीदाबाद के कई स्कूलों में शुक्रवार को छुट्टी कर दी गई। इससे पहले, गुरुवार रात को लोगों ने बिजली विभाग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

 

यह भी पढ़ें: 'अमीर होंगे तब घर आएंगे', इंस्टाग्राम रील देखकर आगरा के 3 बच्चे घर छोड़कर भागे

लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन

बिजली संकट से परेशान होकर फरीदाबाद के लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। फरीदाबाद के सेक्टर-2, सारन चौक, पल्ला, खेड़ी गुजरान और एनआईटी में रहने वाले लोग बिजली सबस्टेशनों पर गए और बिजली विभाग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इसके अलावा, झाड़सैंतली गांव के लोगों ने नेशनल हाईवे पर जाकर विरोध जाहिर किया।

 

बिजली कर्मचारियों की हड़ताल की वजह से गुरुग्राम का 33 केवी बिजलीघर बंद रहा, जिसके चलते गुरुग्राम के लगभग 50 हजार घरों में बिजली के बिना अंधेरा छा गया। बिजली कर्मचारियों की हड़ताल और बिजली सप्लाई न होने की समस्या को लेकर बिजली मंत्री अनिल विज ने बयान दिया है।

 

यह भी पढ़ें: दशहरा पर दिल्ली-नोएडा के कई रास्ते बंद, घर से निकलने से पहले जान लें रूट

क्या बोले बिजली मंत्री अनिल विज?

हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल पर बिजली मंत्री अनिल विज ने कहा, 'बिजली की समस्या का समाधान लगभग हो गया है। मैंने लगभग स्थिति को संभाल लिया है। मैंने अभी कर्मचारी नेताओं से भी बात की है। मैं उन्हें पहले दिन से ही समझा रहा हूं कि हड़ताल कोई समाधान नहीं है। आइए, बातचीत करते हैं। अगर आप कोई और रास्ता सुझाते हैं, तो हम उसे भी अपना लेंगे।'

इसके बाद अनिल ने कहा, 'हड़ताल करने वाले कर्मचारियों कल उन्होंने मांग की थी कि सरकार इस आदेश को रद्द करने के लिए धारा 108 लागू करे, जो कि हम कर सकते हैं। मैंने मुख्यमंत्री से भी बात की है और आज सुबह मैंने ट्वीट किया कि हम धारा 108 लागू करेंगे। यूनियन नेता मान गए हैं और वे आज दोपहर 3 बजे पंचकूला में बैठक करने के लिए सहमत हो गए हैं। मुझे पूरा भरोसा है कि कुछ ही घंटों में हड़ताल खत्म हो जाएगी।'