तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। गुरुवार को उन्होंने सरकारी अधिकारियों और शिक्षकों के मौजूदा 58 प्रतिशत महंगाई भत्ते को बढ़ाकर 60 फीसद करने का ऐलान किया। यह आदेश एक जनवरी 2026 से लागू माना जाएगा। डीए में दो फीसदी इजाफा से तमिलनाडु सरकार के खजाने पर 1230 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार पड़ेगा।

 

आधिकारिक प्रेस रिलीज में कहा गया कि सरकारी अध्यापक और कर्मचारी अलग-अलग योजनाओं को बनाने और उन्हें कामयाब बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं। सरकार जरूरी अतिरिक्त धन देगी, ताकि सरकारी अधिकारियों, अध्यापकों, पेंशनरों और फैमिली पेंशनरों से किया वादा पूरा किया जा सके। इसमें जनहित की अलग-अलग कल्याणकारी योजना बनाने और उन्हें लागू करने के लिए कदम उठाने का वादा किया गया है।

 

 

 

 

खबर अपडेट की जा रही है...