उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में खाद्य विभाग (FSDA) ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 'हल्दीराम' के मुख्य वेयरहाउस (एसआर सेल्स) पर छापेमारी की। यहां 112 किलो एक्सपायरी मिठाई मिली है। त्योहारी सीजन में भरोसेमंद ब्रांड के नाम पर इतनी बड़ी लापरवाही ने सबको चौंका दिया है।

 

हल्दीराम का यह वेयरहाउस लखनऊ के मोहिबुल्लापुर इलाके में स्थित है। जांच में यहां लगभग 112 किलो (1 क्विंटल से अधिक) ऐसी मिठाइयां मिलीं, जिनकी एक्सपायरी डेट निकल चुकी थी। इनमें मुख्य रूप से सोनपापड़ी और राजभोग शामिल थे, जिनका बाजार मूल्य लगभग 45,000 रुपये है।

 

नियमों के मुताबिक एक्सपायर्ड सामान को अलग रखना चाहिए, लेकिन यहां उसे सामान्य स्टॉक के साथ ही रखा गया था। प्रशासन ने तुरंत इन खराब मिठाइयों को मौके पर ही नष्ट करवा दिया है।

 

यह भी पढ़ें: 'एपस्टीन फाइल्स दबाने के लिए मुझे बदनाम किया...', अविमुक्तेश्वरानंद का बड़ा आरोप

सामानों को भी जब्त किया गया

विभाग ने सिर्फ मिठाइयां ही नष्ट नहीं की गई, बल्कि सुरक्षा के तौर पर वहां मौजूद पेड़ा, रसगुल्ला, गुलाब जामुन और गुजिया के सैंपल भी जुटाए गए। इन सैंपल को जांच के लिए भेजा गया है। इसके अलावा लखनऊ के दूसरे प्रतिष्ठानों पर भी छापेमारी की। जहां से कुल 10,415 किलों संदिग्ध खाद्द पदार्थ जब्त किया गया है। इसकी कीमत लगभग 55.91 लाख रुपये आंकी गई है।

 

प्रशासन की सख्त कार्रवाई

खाद्द सुरक्षा विभाग ने साफ कर दिया है कि जनता की सेहत के साथ खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। ऐशबाग स्थित एक कोल्ड स्टोरेज से भी भारी मात्रा में काली मिर्च और खोया जब्त किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि अगर लैब रिपोर्ट में किसी भी तरह की मिलावट की पुष्टि होती है तो संबंधित मालिकों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

यह भी पढ़ें: 'मुझे पता है, वह मेरा नहीं है', लिखकर यूट्यूबर ने खत्म कर ली जिदंगी

 

इस घटना के बाद उत्तर प्रदेश के खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी ब्रांड का सामान खरीदते समय पैकेट पर लिखी 'एक्सपायरी डेट' को बहुत ध्यान से देखें। त्योहारों के समय अक्सर पुराना और खराब सामान बाजार में खपाने की कोशिश की जाती है, इसलिए सावधानी बहुत जरूरी है।