हरियाणा के पंचकूला में नगर निगम ने रेहड़ी वालों के लिए वर्दी पहनना अनिवार्य कर दिया है। नगर निगम मोबाइल मोबाइल स्ट्रीट वेंडर को टोपी, टी-शर्ट और डस्टबिन दे रहा है। रेहड़ी पर एक सूचना प्लेट भी लगाई है। इसमें वेंडर का नाम, मोबाइल नंबर और वेंडिंग एरिया दर्ज है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है। इसमें दुकानदार बता रहा है कि नगर निगम ने 1680 रुपये के बदले यह सबकुछ उपलब्ध कराया है।
जब वायरल वीडियो के बारे में खबरगांव ने पंचकूला नगर निगम से संपर्क किया तो निगम ने बताया कि 1650 रुपये हर महीने लगेंगे। स्ट्रीट वेंडर के लिए टोपी, टी-शर्ट पहनना अनिवार्य है। रेहड़ी पर नगर निगम की प्लेट और डस्टबिन भी होनी चाहिए। उल्लंघन पर सामान जब्त किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें: 'मोदी का बाप भी जाएगा', कांग्रेस अध्यक्ष खरगे का विवादित बयान
पंचकूला के सेक्टर पांच निरझार वाटिका पार्क गेट के सामने रेहड़ी लगाने वाले धर्मेंद्र प्रसाद ने बताया कि नगर निगम वाले आए थे। उन्होंने 1680 रुपये में एक टॉपी, टी-शर्ट और डस्टबिन दिया। कहा कि यह सारा सामान इस्तेमाल कीजिए। कोई सामान नहीं उठाएगा और कोई नहीं छेड़ेगा। हर महीना 1680 रुपये लगेंगे। यह जगह का किराया है।
नगर निगम के प्लेट पर क्या लिखा?
नगर निगम कर्मियों ने धर्मेंद्र की रेहड़ी पर एक सूचना प्लेट लगाई है। इसमें वेंडर का नाम, काम करने का इलाका और उसका मोबाइल नंबर दर्ज है। इसमें यह लिखा है, 'पथ विक्रेता द्वारा दुर्व्यवहार करने, खराब सामान देने, पॉलीथिन रखने तथा वर्दी न पहनने की शिकायत मोबाईल: 9877488386 पर करे।'
यह भी पढ़ें: सिर दर्द है 'गजब रात', कमजोर कहानी के कारण नहीं चला मनोज बाजपेयी का जादू
इन निर्देशों का करना होगा पालन
- सभी मोबाइल स्ट्रीट वेंडर अधिकृत वेंडिंग जोन और HSVP सेक्टर मार्केट से 250-300 मीटर की दूरी बनाकर ही काम करें।
- वर्दी पहनकर कार्य करना अनिवार्य है।
- अपना कूडेदान साथ रखें और निर्धारित स्थान पर ही खाली करें।
- सिंगल यूज प्लास्टिक और पॉलिथीन का प्रयोग न करें।
- पंचकूला को स्वच्छ, सुंदर और हरभरा बनाए रखने में सहयोग करें।
