कर्नाटक के मैसूर में एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति को मौत के घाट उतार दिया। पहले मामला प्राकृतिक मौत का लगा। बाद में भाई की शिकायत पर जब पुलिस ने जांच की तो पैरों तले जमीन खिसक गई। मौत के एक हफ्ते बाद पुलिस ने आरोपी महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना मैसूर के हुंसूर के विनोबा कॉलोनी की है।

 

मृतक की पहचान 35 वर्षीय रामप्रसाद के तौर पर हुई है। वह राजमिस्त्री का काम करता था। 12 वर्ष पहले मैसूर की रहने वाली पवित्रा से उसका ब्याह हुआ। दोनों से 10 साल का एक बेटा और 9 साल की बेटी है। पवित्रा का एक अन्य राजमिस्त्री सुशील से प्रेम-प्रसंग हो गया। इसकी भनक रामप्रसाद को लग गई थी। दोनों के बीच अक्सर लड़ाई झगड़ा होता था।

 

यह भी पढ़ें: बांग्लादेश सीमा पर तनाव, घुसपैठियों को भगाने के लिए BSF ने स्मोक ग्रेनेड फेंके

 

पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने उठाए सवाल

16 अक्टूबर को रामप्रसाद की मौत हुई थी। उस वक्त पुलिस ने घटनास्थल का दौरा किया था। तब पवित्रा ने बताया था कि पति ने रात में दही चावल खाया था। अगली सुबह बिस्तर में बेहोश मिले। शुरुआती जांच के आधार पर पुलिस ने प्राकृतिक मौत का मामला दर्ज किया। परिजनों ने रामप्रसाद का अंतिम संस्कार भी कर दिया।

 

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर गड़बड़ी की आशंका का खुलासा हुआ। 20 अक्टूबर को भाई चंद्रहास ने पुलिस के पास एक शिकायत दर्ज कराई। इसमें हत्या की आशंका जताई। पुलिस ने जब गहनता से जांच की तो राज से पर्दा उठ गया।

 

यह भी पढ़ें: पंचकूला में वर्दी पहनकर रेहड़ी लगाना अनिवार्य, हर महीने 1680 रुपये भी लगेंगे

यूट्यूब से धतूरे के बारे में जाना

जांच में सामने आया कि पवित्रा ने इडली के घोल में धतूरे के बीच पीसे और उससे बनी इडली अपने पति को खिला दी। हालांकि पति की जान नहीं गई। इसके बाद अपने प्रेमी सुनील को बुलाया और गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस पूछताछ में पवित्रा ने अपना गुनाह कबूल लिया। उसने बताया कि धतूरे के बीजों के बारे में उसने यूट्यूब से जाना था।