महाराष्ट्र के अशोक खरात मामले में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) ने एक बड़ी कार्रवाई शुरू की है। एक्स उन सभी सोशल मीडिया हैंडल को कानूनी नोटिस भेज रहा है जिन्होंने इस मामले से जुड़े वीडियो को अपने अकाउंट पर पोस्ट या शेयर किया था। दरअसल अशोक खरात के ऑफिस के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे जिनमें वह महिलाओं की तरफ अश्लील इशारे करते हुए दिखाई दे रहे हैं।मुंबई पुलिस का इस मामले पर कहना है कि इन सोशल मीडिया हैंडल के जरिए अश्लील वीडियो को इंटरनेट पर फैलाया गया है। पुलिस की इसी शिकायत और कानूनी अनुरोध के बाद अब एक्स ने इन अकाउंट्स पर एक्शन लेना शुरू कर दिया है।
यह भी पढ़ें: चाचा ने अनाथ भतीजियों को बेचा, खरीदने वाले ने एक साल रेप किया और बनाए वीडियो
इस पूरे मामले में कार्रवाई करते हुए एक्स ने कई सोशल मीडिया हैंडल को नोटिस जारी किया है। इन सभी अकाउंट्स पर इस वीडियो को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर शेयर करने का आरोप है। एक्स ने जिन सोशल मीडिया हैंडल को यह कानूनी नोटिस भेजा है, उनके नाम @Arti_088, @RISHtameena121, @beingrajanrao, @Priyank_asharma और @JUNAIDDRIVERR हैं। इन सभी यूजर्स को अब इस नोटिस का जवाब देना होगा और वीडियो शेयर करने को लेकर अपनी बात रखनी होगी।
यह भी पढ़ें: PG का गेट खोलने में देर कर दी, चाकू घोंपकर रूममेट को ही मार डाला
मुंबई पुलिस का एक्शन
मुंबई पुलिस के मुताबिक सोशल मीडिया पर इस तरह के वीडियो को अपलोड और शेयर करना कानून के खिलाफ है। पुलिस ने साफ किया है कि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अश्लीलता को रोकने के लिए यह कदम उठाना जरूरी था। मुंबई पुलिस की साइबर सेल और सोशल मीडिया विभाग अब इन सभी हैंडल्स की बारीकी से जांच कर रहे हैं। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह वीडियो सबसे पहले किस अकांउट से इंटरनेट पर आया और इसे किस इरादे से अलग-अलग जगह फैलाया गया।
