प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले 13 सालों से देश की प्रगति को दिखाने के लिए GTA 6 के लॉन्च का सहारा लिया। उन्होने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि GTA 5 (जो 2013 में आया था) और GTA 6 के बीच भारत ने कैसे तरक्की की है? इन स्लाइडों में उन उपलब्धियों को बताया गया है जो देश ने हासिल की हैं। पीएम मोदी का यह पोस्ट वायरल हो रहा है। लोग जानना चाहते हैं कि जीटीए 6 क्या है और इसकी मदद से आप तस्वीरों को कैसे बना सकते हैं। आइए जानते हैं इसे कैसे इस्तेमाल कर सकते हैं?
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ने इस तरह की पॉपुलर वीडियो गेम प्रेरित तस्वीरों को बनाना आसान कर दिया है। सोशल मीडिया पर जीटीए स्टाइल से प्रेरित ट्रेंड छाया हुआ है। आप इसके जरिए अपनी तस्वीरों को ड्रामाटिक विजुअल्स के साथ बना सकते हैं। खास बात यह है कि आपको अपनी तस्वीर को बनाने के लिए किसी खास सॉफ्टवेयर की जरूरत नहीं है। आप इन तस्वीरों को गूगल जेमिनी, चैटजीपीटी और अन्य एआई टूल की मदद से बना सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Apple Outage: एप्पल पर हुआ साइबर अटैक? कंपनी ने बताई सर्विस ठप पड़ने की वजह
क्या होता है GTA स्टाइल AI इमेज?
GTA स्टाइल तस्वीरें डिजिटल आर्टवर्क होती जो ग्रैंड थेफ्ट ऑटो गेम्स के विजुअल डिजाइन से प्रेरित है। इनमें अक्सर गहरे रंग, नाटकीय लाइटिंग, स्पष्ट आउटलाइन और सिनेमैटिक बैकग्राउंड देखने को मिलते हैं। इन तस्वीरों में लोगों को अक्सर किसी वीडियो गेम के किरदार जैसा रूप दिया जाता है। एक साधारण सी तस्वीर को ऐसे आर्टवर्क में बदला जा सकता है, जिसमें शहर की सड़क, लग्जरी कारें, सूर्यास्त की रोशनी या एक्शन से भरपूर शहरी माहौल दिखाई देता है।
GTA स्टाइल तस्वीर कैसे बनाएं?
इसके लिए सबसे चैटजीपीटी पर अपना अकाउंट बना लें। इसके बाद अपनी एक तस्वीर अप्लोड करें। आपका चेहरा साफ दिखना चाहिए और उसमें अपने हिसाब से प्रॉम्प्ट लिखें। प्रॉम्प्ट लिखते समय कलर, बैकग्राउंड, लाइटिंग और डिजाइन के बारे में अच्छी तरीके से बताएं।
Prompt
Transform this photo in to grand theft auto inspired video game poster. keep the person face recognisable with vibrant colour with dramatic lightning with modern city background and cinematic composition. the image should be high quality open world video game network.
Transform the uploaded photo into a stunning GTA 6 inspired open-world video game poster. Preserve the person's original face, facial features, skin tone, hairstyle and identity exactly as in the reference photo. Do not change or distort the face. Give the person a stylish, confident protagonist look while keeping the traditional outfit. Create a beautiful rural Indian village background with open roads, green fields, small village houses, distant trees and dramatic sunset skies.
आप चैटजीपीटी के अलावा जेमिनी गूगल, एडोब फायरफ्लाई, कैनवा एआई, Leonardo AI जैसे टूल्स का इस्तेमाल कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: आपका डेटा कौन इस्तेमाल करेगा? अब एक जगह से तय कर सकेंगे आप; सरकार का प्लान समझिए
इन बातों का रखें ध्यान
- आप साफ और अच्छी लाइट वाली तस्वीर का इस्तेमाल करें।
- अपने फोटो के बैकग्राउंड, विजुल स्टाइल और कलर के बारे में लिखें।
- आप यह बताएं कि कॉर्टून स्टाइल या रियलिस्टिक फोटो चाहिए।
- अलग-अलग प्रॉम्प्ट का इस्तेमाल करें।
