दुनियाभर में माइक्रोसॉफ्ट की सेवाएं 12 नवंबर 2026 को ठप पड़ गईं, जिसकी वजह से करोड़ों यूजर्स को परेशानी का सामना करना पड़ा। माइक्रोसॉफ्ट आउटेज की वजह से दुनियाभर में लोग आउटलुक, माइक्रोसॉफ्ट टीम्स और कई दूसरे माइक्रोसॉफ्ट 365 एप्लिकेशन्स को एक्सेस नहीं कर पा रहे हैं। इसका असर बिजनेस, सरकारी डिपार्टमेंट, स्कूल और एयरलाइंस पर भी पड़ा है।
माइक्रोसॉफ्ट ने साफ किया है कि यह आउटेज किसी साइबर हमले या आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की वजह से नहीं हुआ था। इसके पीछे की वजह नेटवर्क अपग्रेड और कॉन्फ़िगरेशन में फॉल्ट थी। कुछ सर्वर अचानक काम करना बंद कर गए, जिससे बाकी सर्वरों पर लोड बढ़ गया और समस्या दूसरी सेवाओं तक फैलती चली गई।
यह भी पढ़ें: अमेरिका में FAA का हवाई संकट क्या है, उड़ानों पर रोक क्यों? लाखों लोग प्रभावित
कंपनी ने क्या बताया?
माइक्रोसॉफ्ट ने दुनिया भर में हुए आउटेज के लिए माफी मांगी है, कंपनी ने इस समस्या के लिए साइबर या AI/एजेंट्स से जुड़ी नहीं एक टेक्निकल दिक्कत को जिम्मेदार ठहराया, और कहा कि यह पहले के नेटवर्क कैपेसिटी अपग्रेड के दौरान आई थी। कंपनी ने बताया कि UK में इस आउटेज की वजह से NHS इंग्लैंड के स्टाफ़ को दिक्कत हुई लेकिन UK के साइबर मिनिस्टर ने बताया कि इससे 999 कॉल, फ्रंट लाइन NHS 111 सर्विस पर कोई असर नहीं पड़ा और न ही ट्रांसपोर्ट में कोई रुकावट आई।
पहले के नेटवर्क कैपेसिटी अपग्रेड से आई दिक्कत?
कुछ Microsoft 365 सर्विस कनेक्टिविटी प्रॉब्लम की वजह से प्रभावित हुई हैं, कम से कम 74 देशों में ऐसी प्रॉब्लम रिपोर्ट की गई हैं। गुरुवार देर रात से यूजर्स ने अलग-अलग लेवल पर एक्सेस की रिपोर्ट की, कई लोग ईमेल भेज या पा नहीं पा रहे थे, अपने कैलेंडर ऐप पर कुछ फ़ाइलें या डिटेल्स नहीं देख पा रहे थे। हालांकि कुछ यूजर्स बिना किसी दिक्कत के Teams, मैसेजिंग और ऑनलाइन मीटिंग फंक्शन इस्तेमाल कर पा रहे थे।
शुक्रवार दोपहर तक कंपनी ने कहा कि उसने यूरोप में रिकवरी में अच्छी प्रोग्रेस और नॉर्थ अमेरिका में सुधार देखा है। कंपनी ने आगे कहा कि वह बाकी रुकावट वाले एरिया को ठीक करने पर फोकस कर रही है। कंपनी ने कहा कि चेतावनी दी कि कुछ यूजर्स को अभी भी बीच-बीच में दिक्कतें आ सकती हैं। बाद में एक बयान में, कंपनी ने कहा कि वह लगातार सुधार देख रही है ईमेल क्यू काफी कम हो गई हैं और नॉर्मल लेवल पर आ रही हैं।
कंपनी ने चल रहे आउटेज की वजह पहले के नेटवर्क कैपेसिटी अपग्रेड के दौरान आई एक दिक्कत को बताया। उसने शुक्रवार को कहा कि हमने असली दिक्कत को ठीक कर दिया है और बाकी कस्टमर्स और एरिया में सर्विस फिर से शुरू करना जारी रखेंगे।
कहां हुई चूक?
माइक्रोसॉफ्ट के कई सर्वर अचानक ऑटोमैटिक हेल्थ चेक में फेल हो गए और अनुपलब्ध हो गए। इसकी वजह से जब कई सर्वर बैठ गए, तो सारा ट्रैफिक और रिक्वेस्ट उन सर्वरों पर आ गई जो काम कर रहे थे। इससे बाकी बचे सर्वरों पर अत्यधिक दबाव बढ़ गया। इसके अलावा, सर्वरों के बीच सेफ कनेक्शन बनाने वाली प्रक्रिया ओवरलोड हो गई, जिससे वे आने वाली रिक्वेस्ट को प्रोसेस नहीं कर सके।
समस्या को ठीक करने के लिए माइक्रोसॉफ्ट ने प्रभावित सर्वरों को रीस्टार्ट किया, ट्रैफिक दूसरे रास्तों पर भेजा और नेटवर्क कॉन्फिगरेशन में किए गए हालिया बदलाव को वापस लेना शुरू किया। हालांकि, दोबारा चालू किए गए कुछ सर्वर ट्रैफिक बढ़ते ही फिर से जवाब देना बंद कर रहे थे। शुरुआती सुधार के उपायों से भी अपेक्षित राहत नहीं मिली। इसी वजह से सेवाओं को पूरी तरह बहाल करने में लंबा समय लगा।
