ग्रैंड थेफ्ट ऑटो 6 यानी GTA 6 का इंतजार दुनिया भर के गेमर्स सालों से कर रहे हैं। गेमिंग की दुनिया में इसे एक क्रांति की तरह देखा जा रहा है लेकिन GTA 6 से जुड़ा एक और बड़ा लीक सामने आया है। नया वीडियो इंटरनेट पर किसी साइबरलीक नाम के शख्स ने डाला है। वीडियो करीब 24 मिनट का है और इसमें गेम की कहानी के कुछ सीन, दो मुख्य किरदार जेसन और लूसिया, और कार चलाते वक्त फर्स्ट-पर्सन व्यू दिखाया गया है। बताया जा रहा है कि इसमें कुछ न्यूड सीन भी हैं। 


हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं है कि ये फीचर गेम के फाइनल वर्जन का हिस्सा होंगे या फिर इन्हें  डेवलपमेंट टूल्स की मदद से दिखाया गया है। इससे पहले भी GTA 6 से जुड़े लीक के मामले सामने आए थे, जिनकी जांच रॉकस्टार गेम्स की पैरेंट कंपनी टेक-टू इंटरएक्टिव ने शुरू कराई थी। बताया जा रहा है कि लीकर ने वीडियो का इस्तेमाल एक अलग गेमिंग प्रोजेक्ट के लिए फंडिंग मांगने के लिए भी किया है।

 

यह भी पढ़ें: 'स्टारलिंक को भारत में रोका जा रहा है', एलन मस्क के दावे पर सरकार ने क्या कहा?

लीक वीडियो में कुछ न्यूड सीन भी हैं

बताया जा रहा है कि वीडियो में कथित तौर पर गेम की कहानी के कुछ सीन, मुख्य किरदार जेसन और लूसिया और गाड़ी चलाते समय ड्राइवर की नजर से दिखने वाला व्यू शामिल है। इसमें दोनों किरदारों के बिना कपड़ों वाले सीन होने की भी बात सामने आई है। हालांकि, यह साफ नहीं है कि ये फीचर गेम के फाइनल वर्जन में होंगे या फिर इन्हें डेवलपर टूल्स की मदद से दिखाया गया है। 

 

साइबरलीक ने करीब 24 मिनट का वीडियो ऑनलाइन जारी किया है, जिसे नाम दिया गया ‘GTA 6: An Extended Leek’। इस वीडियो में जेसन और लूसिया के बिना कपड़ों वाले सीन भी दिखाई देने का दावा किया गया है।    

 

इससे पहले GTA 6 से जुड़े कई बड़े लीक सामने आए थे। बाद में साइबरलीक ने अपनी गतिविधियां बंद कर दी थीं। हालांकि, इन लीक के बाद रॉकस्टार गेम्स की पैरेंट कंपनी टेक-टू इंटरएक्टिव ने जांच शुरू की थी। खबरों के मुताबिक, इस मामले में डिस्कॉर्ड जैसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म को कानूनी नोटिस भी भेजे गए थे। सवाल उठ रहे हैं कि रॉकस्टार की कड़ी सुरक्षा के बावजूद गेम की फुटेज या उसका डेवलपमेंट वर्जन लीक कैसे हुआ। 

रॉकस्टार ने पहले के लीक पर क्या कहा था? 

अगस्त में सामने आए लीक पर रॉकस्टार गेम्स ने सार्वजनिक रूप से प्रतिक्रिया दी थी। कंपनी ने इसे अपनी डेवलपमेंट टीम के लिए 'दिल तोड़ने वाला' और फैंस के लिए 'दुर्भाग्यपूर्ण' बताया था। कंपनी ने कहा कि गेम की कहानी से जुड़े खुलासे खिलाड़ियों के अनुभव को खराब कर सकते हैं। साथ ही, उसने GTA 6 की पहले से घोषित रिलीज डेट 19 नवंबर को भी बरकरार रखा था।