आज के समय में ट्रैवल प्लान करते समय ठहरने के लिए सिर्फ होटल ही एकमात्र विकल्प नहीं रह गया है। Airbnb और होटल दोनों यात्रियों के बीच काफी लोकप्रिय हैं,लेकिन दोनों की सुविधाएं, कीमत, प्राइवेसी और अनुभव अलग-अलग होते हैं। ऐसे में सही विकल्प चुनना आपकी ट्रिप की जरूरतों पर निर्भर करता है।
अगर आप कम समय के लिए अकेले या काम के सिलसिले में यात्रा कर रहे हैं तो होटल सुविधाजनक विकल्प हो सकता है। वहीं परिवार या दोस्तों के साथ लंबी छुट्टी पर जाने पर Airbnb में पूरा अपार्टमेंट या घर मिलने से ज्यादा जगह और घर जैसा माहौल मिल सकता है। हालांकि, सिर्फ किराए की कीमत देखकर फैसला करना सही नहीं है। होटल में हाउसकीपिंग, रूम सर्विस और फ्रंट डेस्क जैसी सुविधाएं मिल सकती हैं जबकि Airbnb में किचन, लॉन्ड्री और ज्यादा प्राइवेसी जैसे फायदे मिल सकते हैं। इसलिए बुकिंग से पहले कीमत के साथ अपनी ट्रिप की अवधि और जरूरतों की तुलना करना जरूरी है।
यह भी पढ़ें: PM Rahat Yojana क्या है? सड़क हादसे में मिलेगा 1.5 लाख तक मुफ्त इलाज
Airbnb क्या है और होटल से कैसे अलग है?
Airbnb एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म है जहां लोग अपने घर, अपार्टमेंट, विला या किसी प्रॉपर्टी का कमरा यात्रियों को किराये पर देते हैं। यहां आपको एक कमरे के साथ पूरा घर या अपार्टमेंट भी बुक करने का विकल्प मिल सकता है। यह खासकर परिवार या ग्रुप में यात्रा करने वालों के लिए सुविधाजनक हो सकता है। वहीं होटल में आपको एक प्रोफेशनल होटल की ओर से कमरा और उससे जुड़ी सुविधाएं मिलती हैं। इसमें आमतौर पर हाउसकीपिंग, फ्रंट डेस्क, रूम सर्विस, रेस्टोरेंट और अन्य होटल सुविधाएं शामिल हो सकती हैं।
Airbnb और होटल में मुखय अंतर यह है कि Airbnb में आपको घर जैसा माहौल, ज्यादा जगह और कई बार किचन-लॉन्ड्री जैसी सुविधाएं मिलती हैं। जबकि होटल में सर्विस, सुविधा और नियमित हाउसकीपिंग पर ज्यादा जोर होता है। इसलिए चुनाव आपकी ट्रिप की अवधि, बजट, यात्रियों की संख्या और सुविधाओं की जरूरत पर निर्भर करता है।
कीमत में कितना अंतर हो सकता है?
Airbnb और होटल की कीमत में कोई अंतर तय नहीं होता है। यह शहर, लोकेशन, यात्रा की तारीख, प्रॉपर्टी की कैटेगरी और ठहरने की अवधि पर निर्भर करता है। छोटी ट्रिप में होटल कई बार ज्यादा सस्ता पड़ सकता है, क्योंकि Airbnb की बुकिंग में सफाई या सर्विस से जुड़े अतिरिक्त शुल्क जुड़ सकते हैं।
वहीं लंबी ट्रिप या ग्रुप यात्रा में Airbnb बेहतर वैल्यू दे सकता है। पूरा अपार्टमेंट कई लोगों के बीच शेयर करने पर प्रति व्यक्ति खर्च कम हो सकता है। इसके अलावा किचन मिलने पर बाहर खाने का खर्च भी कम किया जा सकता है। इसलिए सिर्फ शुरुआती कमरे या प्रॉपर्टी की कीमत देखकर फैसला नहीं करना चाहिए। Final booking price में टैक्स, सर्विस, क्लीनिंग फीस और अन्य शुल्क जोड़कर होटल और Airbnb की कुल लागत की तुलना करना ज्यादा सही रहेगा।
यह भी पढ़ें: ITR भरने के बाद आया इनकम टैक्स नोटिस? ऐसे दें ऑनलाइन जवाब
Airbnb और होटल में से क्या चुनें?
Airbnb और होटल में से चुनाव आपकी ट्रिप के उद्देश्य, बजट और यात्रियों की संख्या पर निर्भर करता है। छोटी अवधि की ट्रिप, बिजनेस ट्रिप या ऐसी यात्रा जहां रोजाना हाउसकीपिंग और रूम सर्विस चाहिए, वहां होटल बेहतर विकल्प हो सकता है।
वहीं परिवार या दोस्तों के ग्रुप के साथ लंबी छुट्टी पर Airbnb ज्यादा सुविधाजनक रह सकता है। पूरा अपार्टमेंट या घर मिलने से ज्यादा जगह, प्राइवेसी, किचन और लॉन्ड्री जैसी सुविधाएं मिल सकती हैं। अगर आप अकेले यात्रा कर रहे हैं और सुविधाजनक लोकेशन व आसान चेक-इन चाहते हैं, तो होटल चुनना बेहतर हो सकता है। वहीं अगर आपकी प्राथमिकता ज्यादा स्पेस, घर जैसा माहौल और लंबे समय तक रहना है, तो Airbnb पर विचार किया जा सकता है।
