पश्चिम बंगाल सरकार ने महिलाओं के लिए शुरू की गई अन्नपूर्णा योजना के तहत लगभग 1.1 करोड़ महिलाओं के बैंक खाते में 3000 रुपये हर महीने ट्रांसफर करना शुरू कर दिया है। यह योजना पुरानी 'लक्ष्मीर भंडार' योजना की जगह ले रही है। मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने बुधवार को इसकी शुरुआत की घोषणा करते हुए कहा कि पहली किस्त कई महिलाओं के खाते में पहुंच गई है।
अन्नपूर्णा योजना के तहत जिन महिलाओं ने इस योजना के लिए आवेदन किया है, वे अब ऑनलाइन अपना स्टेटस चेक कर सकती हैं। इससे पता चल जाएगा कि उनका नाम लाभार्थी सूची में है या नहीं और पैसे कब आएंगे।
यह भी पढ़ें: 8 लाख करोड़ की उधारी, कमाई कम, कैसे 'विकसित बांग्ला' बनाएंगे CM शुभेंदु?
अन्नपूर्णा योजना स्टेटस कैसे चेक करें?
- आधिकारिक अन्नपूर्णा योजना पोर्टल पर विजिट करें
- बेनिफिशियरी लिस्ट, एप्लीकेशन, या स्टेटस चेक का विकल्प चुनें
- अपना आधार नंबर, मोबाइल नंबर, आवेदन नंबर, जिला और ब्लॉक की जानकारी भरें
- सबमिट करने के बाद अपना स्टेटस स्क्रीन पर देखें
- अपना आधार लिंक्ड बैंक खाता सही होने की जांच करें
- अगर आपने जानकारी ठीक भरी है और आप योग्य हैं तो आपके खाते में हर महीने 3000 रुपये आएंगे
योजना क्या है?
अन्नपूर्णा भंडार योजना राज्य सरकार की एक नई योजना है, जिसमें पात्र महिलाओं को हर महीने 3000 रुपये सीधे बैंक खाते में दिए जाते हैं। इसका मकसद महिलाओं की आर्थिक मदद करना और घरेलू खर्चों में सहायता पहुंचाना है।
कौन आवेदन कर सकता है?
- पश्चिम बंगाल की स्थायी निवासी महिला होनी चाहिए
- आधार कार्ड और आधार से लिंक बैंक खाता जरूरी है
- सरकार द्वारा तय की गई अन्य पात्रता शर्तें पूरी करनी होंगी
जरूरी दस्तावेज क्या हैं?
- आधार कार्ड
- वोटर आईडी
- निवास प्रमाण
- राशन कार्ड
- पासपोर्ट साइज फोटो
- बैंक खाता विवरण
नाम सूची में न दिखे तो क्या करें?
- पहले पोर्टल पर डाली गई डिटेल्स दोबारा चेक करें
- आवेदन स्वीकृत हुआ है या नहीं, देखें
- आधार और बैंक खाता लिंक होने की पुष्टि करें
- नजदीकी सरकारी सुविधा केंद्र या स्थानीय प्रशासन कार्यालय से संपर्क करें
यह भी पढ़ें: बंगाल में BJP का पहला बजट: DA बढ़ा, 1 लाख नौकरियों का ऐलान; मदरसा फंड में कटौती
सरकार ने इस योजना पर क्या कहा है?
मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के मुताबिक 1.6 करोड़ आवेदन आए थे, जिनमें से 26 लाख आवेदनों को नागरिकता और निवास संबंधी संदेह के आधार पर खारिज कर दिया गया। सरकार का कहना है कि टैक्सपेयर्स का पैसा गैर-भारतीयों को नहीं दिया जा सकता। सरकार का कहना है कि स्क्रूटनी के बाद ही पात्र महिलाओं को लाभ मिलेगा। ज्यादा जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट नियमित चेक करते रहें।


