आज के समय में बड़ी संख्या में लोग सिस्टेमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (SIP) के जरिए म्यूचुअल फंड में निवेश कर रहे हैं। SIP की मदद से हर महीने एक तय रकम निवेश होती है, जिससे लंबे समय में अच्छा फंड तैयार किया जा सकता है। कई बार आर्थिक जरूरत, नौकरी बदलने या वित्तीय योजना में बदलाव के कारण लोग अपनी SIP रोकना या बंद करना चाहते हैं।
अगर आप भी किसी वजह से अपनी SIP को कुछ समय के लिए रोकना या पूरी तरह बंद करना चाहते हैं। ज्यादातर म्यूचुअल फंड कंपनियां और निवेश प्लेटफॉर्म यह सुविधा ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से उपलब्ध कराते हैं। इसके लिए आपको कुछ आसान स्टेप्स फॉलो करने होते हैं।
यह भी पढ़ें: पर्यटन से कुरुक्षेत्र की हरियाणवी संस्कृति को मिली नई पहचान
SIP कैसे रोकें?
अगर आप कुछ समय के लिए SIP में निवेश नहीं करना चाहते तो कई म्यूचुअल फंड कंपनियां और निवेश प्लेटफॉर्म SIP Pause की सुविधा देते हैं। इसके जरिए आप तय अवधि के लिए अपनी SIP रोक सकते हैं और बाद में इसे दोबारा शुरू कर सकते हैं। SIP रोकने के लिए सबसे पहले उस ऐप या वेबसाइट पर लॉग इन करें जहां से आपने निवेश शुरू किया था। इसके बाद अपनी SIP चुनें और Pause SIP या Skip SIP का विकल्प चुनें। यहां आपको यह तय करना होगा कि SIP कितने समय के लिए रोकनी है। अनुरोध स्वीकार होने के बाद अगली तय तारीख से निवेश रुक जाएगा।
अगर आपके निवेश प्लेटफॉर्म पर SIP Pause का विकल्प उपलब्ध नहीं है तो आपको SIP को रोकना या रद्द करना पड़ सकता है। ध्यान रखें कि SIP रोकने से आपका पहले से जमा पैसा म्यूचुअल फंड में निवेशित ही रहता है, केवल नई किस्तें कुछ समय के लिए बंद हो जाती हैं।
SIP रोकने के बाद निवेश का क्या होता है ?
अगर आप अपनी SIP रोक देते हैं तो आपका पहले से निवेश किया गया पैसा कहीं नहीं जाता। वह उसी म्यूचुअल फंड स्कीम में निवेशित रहता है जिसमें आपने SIP शुरू की थी। केवल नई महिने में इंसटॉलमेंट जमा होना बंद हो जाती हैं। SIP रुकने के बाद भी आपका निवेश बाजार के उतार-चढ़ाव के अनुसार बढ़ या घट सकता है। यानी अगर म्यूचुअल फंड का प्रदर्शन अच्छा रहता है तो आपके निवेश की वैल्यू बढ़ सकती है और बाजार गिरने पर इसकी वैल्यू कम भी हो सकती है। अगर आपको पैसों की जरूरत है, तो SIP रोकने के अलावा आप चाहें तो अपने म्यूचुअल फंड की यूनिट्स को रिडीम करके पैसा निकाल सकते हैं।
यह भी पढ़ें: PPO वेरिफिकेशन का झांसा, रिटायर्ड रेल कर्मचारी के खाते से 7 लाख उड़ाए
SIP रोकने के बाद पैसे कैसे निकालें?
SIP रोकने के बाद भी आपका निवेश म्यूचुअल फंड में बना रहता है। अगर आपको पैसों की जरूरत है, तो आप अपनी निवेश की गई पैसों को Redeem करके निकाल सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले उस ऐप, वेबसाइट या म्यूचुअल फंड कंपनी के पोर्टल पर लॉग इन करें, जहां से आपने निवेश किया था। इसके बाद अपनी म्यूचुअल फंड स्कीम चुनें और Redeem या Withdraw का विकल्प चुनें। फिर तय करें कि आप सारे पैसे निकालना चाहते हैं या केवल कुछ पैसे। अनुरोध सबमिट करने के बाद पैसे आमतौर पर 1 से 3 कार्य दिन में आपके बैंक खाते में जमा हो जातें है।
