पीएम किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त जारी कर दी गई है। देश के 9.32 करोड़ किसानों के खाते में 2000 रुपये की रकम भेजी गई। यह राशि किसानों के खातों में 13 मार्च को ही ट्रांसफर कर दी गई थी। योजना के तहत किसानों को सालाना 6000 रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है।
13 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी से किसानों को संबोधित किया। इसमें उन्होंने बताया, 'अब तक करोड़ों किसानों के खातों में लगभग सवा 4 लाख करोड़ रुपये की धनराशि जमा की जा चुकी है। इसमें असम के करीब 19 लाख किसान भी शामिल हैं। उन्हें अब तक करीब 8 हजार करोड़ रुपये की मदद मिल चुकी है।'
अगर अब भी आपके खाते में किसान सम्मान निधि की रकम नहीं पहुंची है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। यहां आपको बेहद आसान तरीका बताया जा रहा है कैसे आप घर बैठे चेक करें कि पैसा आया है या नहीं।
यह भी पढ़ें: किसानों के लिए रामबाण साबित होगा भारत विस्तार ऐप, कैस साबित होगा मददगार?
यह है तरीका
सबसे पहले अपने फोन में पीएम किसान पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाएं। यहां आपको Check Your Status पर क्लिक करें। इसके बाद आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और कैप्चा कोड भरना होगा। मोबाइल में आए ओटीपी को दर्ज करें। इसके बाद आपके सामने धनराशि का ब्योरा होगा।
यहां आपको यह बताना जरूरी है कि यह किस्त सिर्फ उन किसानों के खाते में आई हैं, जिन्होंने अपना ई-केवाईसी करवा रखा है। अगर आप ने भी अभी तक ई-केवाईसी नहीं करवाई है तो उसका तरीका नीचे दिया गया है।
यह भी पढ़ें-घर में LPG गैस खत्म हो गई? इंडक्शन समेत ये चीजें कर सकते हैं इस्तेमाल
ऐसे करें ई-केवाईसी
जिन किसानों ने अभी तक ई-केवाईसी नहीं कराया है, वे अब पोर्टल पर यह काम नहीं कर सकते, क्योंकि pmkisan.gov.in पर फिलहाल ई-केवाईसी का विकल्प उपलब्ध नहीं है। हालांकि किसान अपने घर के नजदीकी सीएससी (CSC) सेंटर पर जाकर यह काम करा सकते हैं। वहां pmkisan CSC login के जरिए यह प्रक्रिया पूरी कर दी जाएगी। इसके लिए किसानों को जमीन के कागज और आधार कार्ड साथ लेकर जाना होगा।
