तेलंगाना के हैदराबाद के एक बस कंडक्टर की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। फोटो में कंडक्टर गर्दन टेढ़ी करके खड़े दिखाई दे रहे हैं क्योंकि उनकी हाइट काफी लंबी है। यही चीज उनके काम में बाधा बन गई। पूरे दिन गर्दन टेढ़ी करके खड़े रहने की वजह से बस कंडक्टर को पीठ और गर्दन में दर्द होने लगा था। इस परेशानी को लेकर बस कंडक्टर ने राज्य परिवहन निगम को लेटर एप्लीकेशन था, जिसके बाद परिवहन निगम ने उन्हें दूसरी ड्यूटी सौंप दी। परिवहन निगम ने 5 मई को उन्हें ओडी (OD) ड्यूटी दे दी। ओडी ड्यूटी में उनसे फील्डवर्क का काम कराया जाएगा।

 

बस कंडक्टर का नाम अमीन अंसारी है, जिनकी लंबाई लगभग 6 फीट 6 इंच है। बस कंडक्टर होने के नाते उन्हें हर रोज खड़े होकर लोगों को टिकट देना होता था। इस दौरान अमीन अंसारी को गर्दन और पीठ में काफी दर्द होता था। अमीन पहले ओडी ड्यूटी कर रहे थे, उन्हें 28 अप्रैल से कंडक्टर की ड्यूटी दे दी गई थी। हालांकि, 5 मई को दोबारा अमीन अंसारी को ओडी ड्यूटी पर भेज दिया गया। जानकारी के लिए बता दें कि अमीन अंसारी के पिता भी बस कंडक्टर थे, जिनकी मौत 2021 में हो गई थी। इसके बाद अमीन को उसी पद पर नियुक्त किया गया था।

 

यह भी पढ़ें: 'रात में अश्लील मैसेज करता है..', BJP की महिला नेता ने पदाधिकारी पर लगाए आरोप

 

दोबारा दी गई कंडक्टर की ड्यूटी

 

अमीन अंसारी एक साल पहले भी बस कंडक्टर का काम कर चुके हैं। उस दौरान उन्होंने परिवहन निगम के अधिकारियों के सामने अपनी समस्या रखी थी। इसके बाद अधिकारियों ने अमीन को एक साल के लिए ओडी ड्यूटी दे दी थी।

 

अप्रैल 2026 में अमीन की ओडी ड्यूटी की समय खत्म हो गई थी, जिसके बाद परिवहन निगम के अधिकारियों ने उन्हें फिर से बस कंडक्टर की ड्यूटी दे दी थी। अमीन अंसारी की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसे देखकर लोगों के बीच चर्चा बढ़ गई है।

 

यह भी पढ़ें: 'बुर्का पहना करो, अच्छी लगोगी', वकील ने इंटर्न पर लगाए बदतमीजी के आरोप

वायरल फोटो पर लोगों की राय

वायरल फोटो देखने के बाद कई लोगों ने अपनी-अपनी राय दी। एक तरफ तरफ कई लोगों ने परिवहन निगम के ड्यूटी बदलने के फैसले की तारीफ की है। वहीं दूसरी तरफ कुछ लोगों का मानना था कि किसी भी नौकरी में लोगों की हाइट का भी पैमाना होना चाहिए।