सोशल मीडिया पर एक कैब ड्राइवर और पैसेंजर का वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसमें पैसेंजर ने जब ड्राइवर से एसी ऑन करने को कहा तो उसने यह कह के मना कर दिया कि इकॉनमी राइड में एसी चलाने का नियम नहीं है। मामला दिल्ली एनसीआर का है और यह वीडियो यूट्यूब चैनल Jist के जर्नलिस्ट अंकित ने बनाई है। भीषण गर्मी के बावजूद, कैब ड्राइवर ने गाड़ी में AC चलाने से साफ मना कर दिया। जब पैसेंजर और ड्राइवर के बीच बहस बढ़ी तो ड्राइवर ने खुद अपने फोन से कस्टमर केयर पर कॉल लगा दी।

 

कॉल पर कंपनी की तरफ से बताया गया कि कैब में AC चलाना अनिवार्य है और कंपनी ने अभी तक ऐसा कोई नियम नहीं बनाया है कि एसी एकोनोमी बुकिंग में न चलाई जाएगी। पैसेंजर ने यह घटना सोशल मीडिया पर शेयर किया है और अब यह वायरल हो रहा है। कई लोगों ने इस मुद्दे पर अपनी-अपनी राय दी है। कस्टमर केयर ने बताया कि न सिर्फ इकॉनमी बल्कि प्रीमियम और एक्सएल, सभी कैब में एसी की सर्विस मिलती है।

 

यह भी पढ़ें: नेतागिरी छोड़ धर्मगुरु बन गए तेज प्रताप? वायरल हो रहे हैं वीडियो

 

पहले भी  हुई है यह घटना

कुछ दिन पहले सिद्धार्थ साहल नाम के एक व्यक्ति को इसी प्रकार की समस्या का सामना करना पड़ा था। उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर अनुभव शेयर करते हुए कहा था, 'मैं रैपिडो कैब में बैठा हूं और मैंने इकोनॉमी क्लास कैब बुक की है। ड्राइवर एसी चालू नहीं कर रहा है और कह रहा है कि एसी की सुविधा सिर्फ प्रीमियम क्लास के लिए है। कृपया इस समस्या का जल्द से जल्द समाधान किया जाए। रैपिडो से ऐसी उम्मीद नहीं थी।'

 

क्या बोले लोग?

 

इस पोस्ट के कमेंट सेक्शन में कई लोगों ने कैब यात्री शुक्रियादा किया है साथ ही लोग अपने एक्सपीरीयंस भी बता रहे हैं। जहां एक यूजर ने कहा है,' रैपिडो में इकोनॉमी नहीं नॉन एसी कैब लिख के आता है।' वहीं दूसरे यूजर ने कमेंट किया, 'भाई यही बात, इसी भाषा मैं आ के बेंगलुरु के कैब ड्राइवर्स से बोलो, प्लीज।

 

यह भी पढ़ें: मंदिर के पुजारियों ने श्रद्धालुओं को जमकर पीटा, नारियल से सिर पर मार दिया


हालांकि कुछ लोगों ने ड्राइवरों का पक्ष लेते हुए कहा कि बढ़ती ईंधन की कीमतों और ऐप के भारी कमीशन के कारण ड्राइवरों के लिए AC चलाना घाटे का सौदा साबित हो रहा है।