उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के इकाना स्टेडियम में शनिवार रात पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हरा दिया। इस जीत से पंजाब की प्लेऑफ की उम्मीदें बरकरार हैं, लेकिन मैच के दौरान चीयरलीडर्स के साथ कुछ दर्शकों ने बदतमीजी की है।
मैच के रोमांच के बीच स्टेडियम में कुछ दर्शकों ने चीयरलीडर्स के साथ छेड़छाड़ की। एक वीडियो फुटेज में यह नजर आया कि लोग विदेशी चीयरलीडर्स को परेशान कर रहे थे। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और उन दर्शकों को रोका।
महिला पुलिसकर्मी भी वहां पहुंचीं और स्थिति को संभाला। मामला सामने आने के बाद काफी देर तक चीयरलीडर्स परेशान रहीं। पूरे मैच का माहौल खराब कर दिया। घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। चीयरलीडर्स अपनी परेशानियां बताती नजर आ रहीं हैं।
यह भी पढ़ें: श्रेयस अय्यर ने शतक जड़ जिंदा रखी PBKS की प्लेऑफ की उम्मीदें, LSG आखिरी मैच हारी
वायरल वीडियो में क्या है?
एक चीयरलीडर लोगों दर्शकों से ऐसा न करने की अपील कर रही है। वह लोगों को इशारे से समझा रही है कि ऐसी हरकतें न करें। कुछ दर्शक चीयरलीडर्स को परेशान कर रहे थे। पुलिस मौके पर पहुंचती है और लोगों को समझाती है।
यह भी पढ़ें: श्रेयस अय्यर ने शतक जड़ जिंदा रखी PBKS की प्लेऑफ की उम्मीदें, LSG आखिरी मैच हारी
कैसा रहा मैच का हाल?
पंजाब किंग्स का प्रदर्शन शानदार रहा। कप्तान श्रेयस अय्यर ने शतक जड़ा और टीम को जीत दिलाई। पिच पर उनके नाम की गूंज सुनाई दी। इस जीत के साथ पंजाब किंग्स 14 मैचों में 15 अंक लेकर चौथे स्थान पर पहुंच गई है।
अब इस टीम की किस्मत रविवार को मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के मैच पर टिकी है। मैच के बाद कोच रिकी पोंटिंग ने श्रेयस अय्यर और टीम की तारीफ की। स्टेडियम में हुई चीयरलीडर्स के साथ बदसलूकी की अब सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही है।
