मेघालय विधानसभा में लोकतंत्र का एक खास नजारा देखने को मिला। एपीपी पार्टी की विधायक मेहताब चंदी ए संगमा ने सीएम कोनराड के संगमा से कई परियोजनाओं को लेकर कई तीखे सवाल किए। इस पर सीएम ने जवाब भी दिया और भरोसा दिलाया की रुकी हुई परियोजनाओं को जल्द ही आगे बढ़ाया जाएगा। खास बात यह है कि सवाल पूछने वाली विधायक अपने ही सीएम पति कोनराड संगमा से सवाल कर रही थी। दोनों ने अपने-अपने पद का सम्मान करते हुए सवाल-जवाब किया। सोशल मीडिया पर अब यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। 

 

यह खास नजारा मेघालय विधानसभा में मंगलवार को देखने को मिला। मेहताब संगमा वेस्ट गारो हिल्स जिले गैंबेग्रे विधानसभा से एनपीपी की विधायक हैं। कॉनराड संगमा 2018 से लगातार मेघायल के सीएम हैं। वित्त मंत्रालय भी उन्हीं के पास है और उन्होंने ही 23 फरवरी को राज्य का बजट पेश किया था। सीएम की पत्नी ने बजट प्रस्तावों पर सवाल किए। उन्होंने सप्लिमेंट्री सवाल से वेटिनरी सेंटर्स के बारे में जानकारी मांगी। सीएम ने भी अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए औपचारिक तौर पर विधानसभा में ही सवालों के जवाब दिए। 

 

यह भी पढ़ें: 'बीवी का अफेयर कहीं और हुआ तो वॉट्सऐप चैट भी सबूत होगा', हाई कोर्ट का फैसला

 

पत्नी ने सीएम से क्या सवाल किए?

मेघालय विधानसभा में बजट सेशल के दौरान प्रश्नकाल में मेहताब संगमा ने राज्य सरकार से लाइवस्टॉक एजुकेशन इंस्टीट्यूशन बनाने में हो रही देरी पर सवाल किया। उन्होंने एक वेटेरिनरी कॉलेज, दो फिशरीज कॉलेज और एक डेयरी कॉलेज की प्रोग्रेस पर जवाब मांगा। इन संस्थानों को बनाने के लिए 2022 में कैबिनेटट ने मंजूरी दी थी  और राज्यपाल के अभिभाषण में भी इन्हें शामिल किया गया था। 

सीएम ने दिया आश्वासन

विधायक पत्नी के सवालों का जवाब देने के लिए वित्त मंत्रालय संभाल रहे सीएम खड़े हुए। उन्होंने भरोसा दिलाया कि इन संस्थानों को प्राथमिकता दी जा रही है।  सीएम ने माना कि संस्थानों में वेटेरिनरी प्रोफेशनल्स की कमी है। उन्होंने कहा कि खाली पदों को जल्द से जल्द भरने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। इन संस्थानों को चालू करने से पहले जरूरी मैनपावर पक्का किया जाएगा।

सोशल मीडिया पर वायरल

पति-पत्नी के बीच सवाल-जवाब का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो  रहा है। लोग जमकर दोनों की तारीफ कर रहे हैं और कह रहे हैं कि दोनों अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। एक व्यक्ति ने लिखा, 'दोनों अपना अपना काम कर रहे हैं ईमानदार तरीके से रिश्ते को भूलकर अपनी संवैधानिक जिम्मेदारी को निभाने में लगे हुए हैं।'

 

यह भी पढ़ें: दक्षिण भारत में बारिश, उत्तर में गर्मी, कोहरा और बर्फबारी, लगातार बदल रहा मौसम

 

ज्यादातर लोग दोनों की तारीफ कर रहे हैं तो कुछ लोग मजाकिया अंदाज में कह रहे हैं कि यह सवाल तो घर पर ही पूछ सकती थीं। लोग कह रहे हैं कि दोनों एक साथ काम कर रहे हैं और घर पर भी ऐसा ही सवाल-जवाब होता होगा। इन दोनों की वीडियो अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर वायरल हो रही है।