उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर शहर में मां-बेटी से छेड़छाड़ करने का संगीन मामला सामने आया है। इस छेड़छाड़ के मुख्य आरोपी बीजेपी नेता और पूर्व मंत्री सुधीर बालियान का बेटा है। मंत्री पुत्र के अलावा उसके साथ में उसका दोस्त स्कूटी पर सवार हैं। शिकायत के बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पीड़ित महिला की शिकायत पर दोनों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मामला मुजफ्फरनगर के नई मंडी कोतवाली क्षेत्र का है। 

 

जानकारी के मुताबिक, मां-बेटी रेलवे रोड पर रात में टहलने के लिए निकली थीं। इसी दौरान पूर्व मंत्री के बेटे आर्यमान रघुवंशी और दूसरे आरोपी शौर्य गुप्ता वहां पहुंच गए और मां-बेटी से पूछने लगे- 'इस समय यहां क्या कर रहे हो।' इसपर दोनों कहती हैं 'ये हमारा घर है भैया, घर के बाहर खड़े हैं।' इसपर आरोपी घर जाने को बोलता है... इसके बाद दोनों बहस हो जाती है। पीड़िता ने इन सबका वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

 

यह भी पढ़ें: 'बादाम खाओ याददाश्त आ जाएगी', 1 साल से नहीं मिली फाइल, युवक ने किया अनोखा विरोध

नशे की हालत में थे दोनों युवक?

आरोप है कि दोनों आरोपियों ने मां-बेटी से छेड़छाड़ की। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि दोनों युवक नशे की हालत में थे और उन्होंने अभद्र व्यवहार किया। साथ ही उन्हें अपशब्द कहे।  

 

 

 

जल्द मिल गई जमानत

घटना के बाद पीड़िता की तहरीर पर नई मंडी कोतवाली में छेड़छाड़ की धाराओं में केस दर्ज किया गया। बाद में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मगर, दोनों आर्यमान और उसके दोस्त शौर्य गुप्ता को मजिस्ट्रेट कोर्ट से जल्द दी जमानत मिल गई।

 

यह भी पढ़ें: मेघायल में हुए तीन स्कैम! विदेशी टूरिस्ट ने बताया अनुभव तो तारीफ करने लगे लोग

कौन हैं सुधीर बालियान?

इन सबके बीच छेड़छाड़ करने की यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल है। बता दें कि आरोपी आर्यमान रघुवंशी तत्कालीन कल्याण सिंह सरकार में सहकारिता विभाग के कैबिनेट मंत्री रहे सुधीर बालियान का बेटा है। वह 1991 और 1993 में खतौली विधानसभा विधानसभा सीट से बीजेपी के टिकट पर विधायक थे।