प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इटली दौरे पर हैं। उन्हों इटली के प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी से मुलाकात की। दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। प्रधानमंत्री ने जॉर्जिया मेलोनी को कुछ खास गिफ्ट दिया, जिसकी चर्चा, इस दौरे में सबसे ज्यादा हो रही है। उनका गिफ्ट, सोशल मीडिया पर वायरल है। लाखों लोग, उस वीडियो को देख चुके हैं। वायरल वीडियो में पीएम नरेंद्र मोदी ने जॉर्जिया मेलोनी को जो गिफ्ट दिया, वह चर्चा में आ गया। लोग सवाल कर रहे हैं कि यह खास गिफ्ट ही क्यों?

पीएम नरेंद्र मोदी ने जॉर्जिया मेलोनी को 'मेलोडी चॉकलेट' गिफ्ट की है। इस गिफ्ट के पीछे एक खास किस्सा जुड़ा है। इसे जानने से पहले ये जानिए कि पीएम मोदी, इटली गए क्यों हैं? पीएम मोदी इस समय पांच देशों के दौरे पर गए हैं, जिसमें सबसे आखिरी देश इटली था, जहां पीएम मोदी से मेलोनी ने मुलाकात की। इस दौरे में देशहित से जुड़े मुद्दों जैसे रक्षा, व्यापार और सहयोग पर दूसरे देशों के प्रधानमंत्रियों से बातचीत की जाती है ताकि सभी देश एक-दूसरे के विकास में सहायता कर सकें। यहीं पीएम मोदी ने मेलोनी को एक खास गिफ्ट दिया।

 

यह भी पढ़ें: 'बोलने की कीमत चुकाई', हेले लेंग का अकाउंट सस्पेंड, क्या-क्या कहा?

मेलोनी को पीएम मोदी ने गिफ्ट किया 'मेलोडी'

 

वायरल वीडियो की शुरुआत में मेलोनी कहती हैं, 'पीएम मोदी ने मुझे एक खास गिफ्ट दिया है, जो कि मेलोडी चॉकलेट है।' इस बात पर मेलोनी और पीएम मोदी हंसते नजर आते हैं। वीडियो के आखिर में मेलोनी 'शुक्रिया' बोलती हैं। जानकारी के लिए बता दें कि इस वीडियो को मेलोनी ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर पोस्ट किया। यह पोस्ट 20 मई की सुबह 11 बजकर 50 मिनट पर किया गया था। जिसे देखकर हजारों लोगों ने कमेंट किया है।

क्या है लोगों की राय?

 

इस वीडियो को देखकर ब्रह्मा विष्णु ने मजाकिया अंदाज में कहा, 'जब मेलोनी पूछती हैं, इसका स्वाद कैसा है? मोदी बस मुस्कुराते हुए कहते हैं, ‘अरे, मेलोडी चॉकलेट खाओ, खुद जान जाओ।'

 

यह भी पढ़ें: नहाती लड़कियों के वीडियो बनाते थे क्रिकेटर, पकड़े गए तो 5 लाख देकर छूट गए

 

मेलोडी चॉकलेट क्यों दी?

साल 2024 में पीएम मोदी जी-7 सम्मेलन में जॉर्जिया मेलोनी से मिले थे। तब जॉर्जिया मेलोनी ने मोदी के साथ एक वीडियो बनाई थी। उस वीडियो में मेलोनी ने कहा था, 'आप सभी को मेलोडी टीम की तरफ से हैलो'( Hello from the Melodi team) इसी किस्से की वजह से पीएम मोदी ने मेलोनी को मेलोडी चॉकलेट गिफ्ट की। मेलोडी शब्द पीएम मोदी और मेलोनी की दोस्ती का नाम बन गया है।