सोशल मीडिया पर लाइक और व्यूज की चाहत, कई लोगों के लिए मौत बनकर आ रही है। रील बनाने के चक्कर में लोग सड़क पर लापरवाही बरत रहे हैं, जिसकी वजह से लोगों की जान जा रही है। गाजियाबाद में एक लड़की के साथ भी एक ऐसा ही हादसा हुआ है। रील बनाने के दौरान बाइक पर लड़की स्टंट की कोशिश कर रही थी, तभी बाइक डिवाइडर से जा टकराई। बाइक तेज रफ्तार में थी, जिसकी वजह से लड़की गंभीर रूप से जख्मी हो गई, पीछे बैठा लड़का भी ICU में है। बाइक अचानक अनियंत्रित हुई और डिवाइडर से भिड़ गई। टक्कर के बाद दोनों हवा में उछल गए और जमीन पर गिर पड़े। 

रील बना रहे दोनों लोग, बिना हेलमेट के बाइक पर सवार थे। लड़की ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृत लड़की का नाम इकरा है, उसकी उम्र 19 साल है। हादसे के तत्काल बाद दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन डॉक्टरों ने लड़की को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल में लड़की ने दम तोड़ दिया था। युवक की पहचान हाशिम के तौर पर हुई है, उसकी उम्र 20 साल है। गाजियाबाद के पसौंडा इलाके में दोनों रहते थे। 

यह भी पढ़ें: दिमाग को सुन्न कर दे रहा है रील देखने का चस्का, हैरान कर देगी यह स्टडी

बिना हेलमेट चला रहे थे बाइक

यह हादसा, रविवार रात वेव सिटी इलाके में IMS कॉलेज फ्लाइओवर के पास हुआ है। इकरा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह बिना हेलमेट के तेज रफ्तार से बाइक चलाते हुए नजर आ रही है। 

कहां हुआ हादसा? 

यह घटना रविवार शाम वेव सिटी क्षेत्र में आईएमएस कॉलेज फ्लाईओवर के पास की है। युवती का बाइक चलाते हुए एक वीडियो भी सामने आया है। युवक की पहचान हाशिम (20) और युवती की इकरा (19) के रूप में हुई है। दोनों गाजियाबाद के पसौंडा मोहल्ले के निवासी थे। 

 

 

हादसे का राज कैसे खुला?

इकरा, साहिबाबाद के इकबाल कॉलोनी में रहती थी। शनिवार सुबह 11 बजे घर से निकली थी। शाम तक वह वापस घर नहीं लौटी। उसके साथ, पड़ोस में रहने वाला हाशिम भी नहीं घर आया था। घरवालों ने तलाश शुरू की। बाइक हाशिम की ही थी। पुलिस में घरवाले शिकायत लेकर पहुंचे। रविवार सुबह पुलिस ने बताया कि इकरा की मौत हो गई है। 

यह भी पढ़ें: पुलिस की गाड़ी में बैठकर युवक ने बनाई रील, वायरल वीडियो ने पहुंचा दिया जेल

पुलिस ने क्या कहा है?

पुलिस को करीब 4 बजे सूचना मिली कि हादसा हो गया है। बाइक डिवाइडर से टकरा गई है। हादसे के बाद दोनों के पास पुलिस पहुंचे, इकरा ने इलाज के दौरान दम तोड़ा। हाशिम, अभी जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। 

हाशिम पीछे बैठा था, इकरा चला रही थी बाइक

पुलिस के मुताबिक इकरा बाइक चला रही थी, हाशिम पीछे शूट कर रहा था। तेज रफ्तार थी, गाड़ी अनियंत्रित हुई और मौत हो गई। घरवालों की तरफ से किसी के खिलाफ कोई तहरीर नहीं दी गई है। बाइक चलाने का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह तेज रफ्तार से बाइक चलाते नजर आई है। हाशिम वीडियो रिकॉर्ड कर रहा है।