समय रैना पिछले एक साल से लगातार विवादों में हैं। उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग, कानूनी कार्रवाई, समाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ा है। करीब एक साल पहले एक विवाद के कारण उनका शो भी बंद हो गया था। अब एक साल बाद उन्होंने कम बैक किया है और कम बैक भी ऐसा जिसकी चर्चा हर तरफ हो रही है। सोशल मीडिया पर लोग कह रहे हैं कि कम बैक हो तो समय जैसा। उन्होंने हाल ही में एक शो किया है जिसे उन्होंने यूट्यूब पर अपलोड किया है लेकिन इसमें उन्होंने शक्तिमान टीवी शो को लेकर एक बयान दिया। अब इस बयान पर शक्तिमान को किरदार निभाने वाले मुकेश खन्ना ने समय को जवाब दिया है और कहा है कि कुत्ते की दुम टेढ़ी ही रहती है।
समय रैना ने अपने लेटेस्ट वीडियो में अपने एक साल के संघर्ष और बीते साल हुए विवाद के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि मेरे शो से अगर लोगों पर गलत असर पड़ रहा था तो शक्तिमान देखकर भी तो लोग मर रहे थे। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि हर दूसरे दिन खबर आती थी कि शक्तिमान देखकर कोई बच्चे छत से कूद गया। अब उनके इसी बयान को लेकर नया विवाद हो गया है। शक्तिमान का किरदार निभाने वाले मुकेश खन्ना ने इस बयान पर समय रैना को करारा जवाब दिया है।
यह भी पढ़ें: 'हम कश्मीरी क्रॉसफायर में मरते हैं', समय रैना का तगड़ा कमबैक, Still Alive हिट है
क्या बोले मुकेश खन्ना?
मुकेश खन्ना ने यूट्यूब पर एक वीडियो शेयर किया और उसके बाद सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा, 'कुत्ते की दुम टेढ़ी रहती है। उसे लाख शीशियों में रखो। बाहर निकालो, फिर टेढ़ी की टेढ़ी।' इसके आगे उन्होंने समय रैना पर निशाना साधते हुए लिखा, ' समय रैना की भी एक दुम है। कितना भी मारो या सीधा करो, वह वापिस टेढ़ी हो जाती है। क्योंकि वह सीधा सादा प्राणी नहीं है। वह रोस्टेड प्राणी है। गंदगी की आग में जलाया हुआ, पकाया हुआ। पूरे देश ने लताड़ा और फिर आ गया बेशर्मों की तरह।'
मुंह काला कर गधे पर बिठाएं
मुकेश खन्ना ने वीडियो में कहा कि समय रैना का वीडियो कोई अपने घर पर नहीं चला सकता। उन्होंने कहा, 'मैं अगर अपनी तरफ से कहूं, शक्तिमान की तरफ से कहूं तो उसका मुंह काला कर गधे पर बिठा कर देश भर के शहरों में, गलियों में उसकी परेड करनी चाहिए। जहां बच्चे उसको अंडे, टमाटर मारें। क्योंकि उसने उनके सुपर हीरो शक्तिमान का अपमान किया है।'
यह भी पढ़ें: हरियाणा में 1500 करोड़ का घोटाला, 90 प्रतिशत कर्मचारी फर्जी, समझिए पूरा मामला
'समय आपका समय खत्म'
मुकेश खन्ना ने अपने वीडियो में कहा कि समय आपका समय अब खत्म हो जाना चाहिए। बंद कर दीजिए इस तरह के कार्यक्रम। उन्होंने आगे कहा, 'आप नंगे नाचोगे तो कोई भी देखेगा। आप मनुष्य की कमजोरी का फायदा मत उठाएं। आप पैसा कमाने के लिए यह सब करेंगे।' मुकेशन खन्ना ने समय को कहा कि सबूत लेकर आइए और बताया कि उन्होंने खुद इस मामले की खबरों के खिलाफ लड़ाई लड़ी है। समय रैना ने अपने शो में सॉरी शक्तिमान बोला था। इस पर मुकेश खन्ना ने कहा कि समय रैना को माफी तो मांगनी ही चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि वह समय रैना के खिलाफ एक्शन लेंगें।
