15 फरवरी को जहां देशभर में महाशिवरात्रि श्रद्धा और आस्था के साथ मनाई जा रही है। उत्तर प्रदेश के वाराणसी से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दो बच्चे ‘महादेव’ की तरह नजर आ रहे हैं। भगवान शिव बने दोनों बच्चे 60 रुपये के लेन-देन को लेकर सड़क पर आमने-सामने बहस करते दिखाई दे रहे हैं। दोनों के बीच जमकर लात-घूंसे चलने लगे। महाशिवरात्रि के दिन सामने आए इस वीडियो ने इंटरनेट पर अलग ही चर्चा छेड़ दी है।
घटना उत्तर प्रदेश के वाराणसी के एक स्थानीय बाजार क्षेत्र की बताई जा रही है। वायरल क्लिप में देखा जा सकता है कि दोनों एक-दूसरे से 60 रुपये लौटाने की जिद कर रहे हैं। वह बार-बार पैसे वापस करने की बात दोहराता है, जबकि दूसरा बच्चा सफाई देता और रकम को लेकर टालमटोल करता नजर आता है। देखते ही देखते दोनों के बीच बहस तेज हो जाती है और मामला सड़क पर ही सार्वजनिक विवाद में बदल जाता है।
60 रुपये के विवाद का वीडियो वायरल
वीडियो में आसपास खड़ी भीड़ की प्रतिक्रिया भी साफ दिखाई देती है। कुछ लोग दोनों को समझाने का प्रयास करते हैं, तो कुछ लोग यह सवाल उठाते हैं कि इतनी छोटी राशि के लिए इतनी बड़ी बहस क्यों की जा रही है। भीड़ में मौजूद कई लोग मोबाइल फोन से पूरा घटनाक्रम रिकॉर्ड करते नजर आते हैं। इन्हीं रिकॉर्डिंग्स के चलते यह वीडियो कुछ ही समय में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर वायरल हो जाता है।
महादेव की वीडियो बनी सोशल मीडिया ट्रेंड
क्लिप में दोनों युवक एक-दूसरे को ‘महादेव’ कहकर पुकारते हैं, जिससे वीडियो को और तूल मिला है, खासकर इसलिए कि यह घटना महाशिवरात्रि के दिन सामने आई। सोशल मीडिया पर यूजर्स इस विवाद को ‘60 रुपये की हाई-वोल्टेज फाइट’ बता रहे हैं। कुछ लोगों ने इसे हास्य के नजरिए से देखा, जबकि कुछ ने सार्वजनिक स्थानों पर इस तरह के व्यवहार पर सवाल उठाए हैं। वीडियो की पुष्टि खबरगांव नहीं करता है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
