सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक शख्स कथित तौर पर सरसों के तेल से भरे एक बड़े टैंक में नहाते हुए दिख रहा है। इस वीडियो ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। लोगों का कहना है कि बाजार से सरसों का तेल खरीदने से पहले यह जरूर सोचना चाहिए कि जो तेल इस्तेमाल किया जा रहा है, वह मानकों पर खरा है या नहीं। इस वीडियो को लोग शेयर कर रहे हैं और अपनी-अपनी राय रख रहे हैं।
वीडियो में शख्स गहरे पीले-भूरे रंग के गाढ़े तरल पदार्थ से भरे एक टैंक के अंदर नहाता नजर आ रहा है। एक दूसरा व्यक्ति उसी टैंक के उपर अपने हाथ खो साफ करता दिख रहा है। आसपास का माहौल किसी फैक्ट्री या स्टोरेज जैसा है।
यह भी पढ़ें: दिल्ली में पुलिसकर्मियों पर हमला, आंखों में झोंका मिर्च पाउडर, 3 घायल
बाजार से सरसों का तेल खरीदने से पहले सोचना पड़ेगा
एक यूजर ने यह वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि बाजार का सरसों का तेल लेने से पहले यह जरुर सोच लेना चाहिए कि जो तेल आप ले रहे हैं वह आपके मानकों पर सही है या नहीं। यह देखकर बहुत विचलित हूं, क्या इंसान ही इंसान को यहां पर नुकसान पहुंचाने की मानसिकता रखता है। शख्स ने वीडियो के कमेंट में लिखा की इस वीडियो की पुष्टि के बाद उसने शेयर किया है।
इस वीडियो को खुरपेंच नाम का लोकप्रिय हैंडल ने भी शेयर किया है। वीडियो शेयर करते हुए खुरपेंच ने लिखा कि ये कच्ची घानी का सरसों का तेल है, जिस तेल से दाल में छौंका लगाकर लोग दाल तड़का लगाते हैं। तंज कसते हुए कहा कि अब इसमें FSSAI क्या करें वो लोग खुद इसको शुद्ध कच्ची घानी का समझकर रोज छौंका लगा रहे है।
