दीपावली पर पटाखा न जलाने की बात कहकर दिया मिर्जा भारतीय जनता पार्टी (BJP) नेताओं के निशाने पर आ गई हैं। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) की मेयर रितु गावड़े ने एलान किया है कि उन्हें BMC के विज्ञापन नहीं दिए जाएंगे क्योंकि वह हिंदू त्योहारों को लेकर मन में पूर्वाग्रह रखती हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना करती हैं। दिया मिर्जा ने इस विवाद पर कहा है कि वह सही काम के लिए आवाज उठा रही हैं, लोगों को उनका साथ देना चाहिए।

 

लगातार ट्रोलिंग और भड़के विवाद के बाद दिया मिर्जा का वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट से हटा दिया है। वीडियो में वह लोगों से दीपावली पर पटाखे न जलाने की अपील कर रही थीं। भारतीय जनता पार्टी, मुंबई के अध्यक्ष अमित साटम ने इस वीडियो पर आपत्ति जताई थी। इसके बाद सोमवार को मुंबई की मेयर रितु तावड़े ने भी दिया मिर्जा की आलोचना की है। 

यह भी पढ़ें: दादर में मेयर बोलीं सब ठीक है, तभी खुले नाले में गिरा BMC कर्मचारी

क्यों इस ट्रोलिंग पर हैरान हैं लोग?

दिया मिर्जा के वीडियो पर भड़की BMC ने खुद यह वीडियो तैयार कराया था। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि वीडियो को रविवार को पेज से हटा लिया गया है। BMC ने हटाने की कोई आधिकारिक वजह नहीं बताई है। बॉम्बे हाईकोर्ट ने बढ़ते वायु प्रदूषण और त्योहारों में पटाखों पर काबू न रख पाने को लेकर BMC को फटकार लगाई थी। इसके बाद BMC ने कई सेलिब्रिटी को जोड़कर पटाखा-विरोधी अभियान शुरू किया था। दिया मिर्जा अब इस विवाद में बुरी तरह ट्रोल हो रहीं हैं।

क्या कह रहे हैं दिया मिर्जा विवाद पर नेता?

अमित साटाम ने X पर BMC को टैग करते हुए लिखा, 'हमें दिवाली मनाने का तरीका दिया मिर्जा से सीखने की जरूरत नहीं है। हमारी परंपराएं हमारी संस्कृति में गहरी जड़ी हैं।'  

 

मेयर रितु तावड़े ने कहा कि दिया मिर्जा का विरोध उनके धर्म की वजह से नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि दिया हमेशा हिंदू विरोधी और सरकार विरोधी रुख अपनाती रही हैं। उन्होंने कहा कि दिया मिर्जा अपने निजी हैंडल पर जो चाहें लिख सकती हैं, लेकिन BMC के हैंडल पर ऐसा नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने दिया को ब्लैकलिस्ट करने की बात भी कही है।

 

 



यह भी पढ़ें: जावेद जाफरी की पत्नी संग हुई थी 16 Cr की ठगी, BMC का अफसर हुआ सस्पेंड

BMC ने वीडियो बनाया, फिर दिया मिर्जा क्यों फंसी?

मेयर रितु तावड़े ने इस पूरे मामले को प्रशासन की ओर से हुआ मिस कम्युनिकेशन बताया। उनके मुताबिक BMC प्रशासन ने वीडियो डालने से पहले उनसे सलाह नहीं ली थी। उन्होंने कहा कि वह BMC आयुक्त से बात करेंगे और आगे से जनसंपर्क विभाग को ऐसे प्रस्ताव उनके सामने रखने होंगे। वीडियो क्यों डाला गया और क्यों हटाया गया, इसका जवाब उन्होंने BMC प्रशासन से लेने को कहा।

नितेश राणे, मंत्री, महाराष्ट्र:-
दिया मिर्जा दीपावली पर सलाह देती हैं लेकिन ईद, मुहर्रम या बकरीद पर ऐसा नहीं करतीं। इस मुद्दे पर मैं मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से बात करूंगा। केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने कहा कि यह किसी खास समुदाय का मामला नहीं है। उन्होंने कहा कि संविधान हर धर्म को अपने त्योहार मनाने का अधिकार देता है।

दिया मिर्जा ने कहा- BMC के लिए फ्री में किया, भलाई का जमाना नहीं

दिया मिर्जा ने सोशल मीडिया पर नाराजगी जताई। उन्होंने लिखा कि उन्होंने इस अभियान के लिए BMC से कोई फीस नहीं ली। उनके मुताबिक अब भलाई का जमाना नहीं रहा। माधुरी दीक्षित, क्रिकेटर अजिंक्य रहाणे और मराठी अभिनेत्री निशिगंधा वाड के वीडियो अभी भी ऑनलाइन हैं। BMC में BJP और शिवसेना वाले महायुति गठबंधन का बहुमत है। 

यह भी पढ़ें: मुंबई के कोस्टल रोड पर 'जय हो' की म्यूजिकल धुन रात में क्यों हो जाएगी म्यूट?

रितु तावड़े को दिया मिर्जा से दिक्कत क्या है?

रितु तावड़े ने न क्या कहा है, 'हम उन्हें किसी भी कार्यक्रम में शामिल नहीं करेंगे। BMC के आधिकारिक पोर्टल पर तो बिल्कुल नहीं। वह हमारे द्वारा आयोजित किसी अन्य कार्यक्रम में भी हिस्सा नहीं ले सकतीं, क्योंकि वह हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ट्रोल करती हैं। मेयर के तौर पर और भारतीय जनता पार्टी का प्रतिनिधित्व करते हुए।'

रितु तावड़े, मेयर, BMC:-
हमारा रुख एकदम साफ है। हम हिंदुत्व का विरोध करने वाले किसी भी व्यक्ति को BMC के आधिकारिक पोर्टल पर जगह नहीं देंगे।

रितु तावड़े ने कहा, 'मुंबई एक ऐसा शहर है जो सभी जातियों, धर्मों और संप्रदायों को अपनाता है और मैं सभी के लिए काम करती हूं। हमारा एजेंडा हिंदुत्व पर आधारित है। अगर कोई हिंदुत्व के खिलाफ बोलता है चाहे उसकी जाति, धर्म या संप्रदाय कुछ भी हो तो उसे कड़ा जवाब दिया जाएगा।'


अपनी सफाई में दिया मिर्जा ने क्या कहा है?

दिया मिर्जा, अभिनेत्री:-
किसी को उस वीडियो का विरोध क्यों करना चाहिए जिसे बॉम्बे हाई कोर्ट और BMC ने मुझसे जन हित में रिकॉर्ड करवाया है? वायु प्रदूषण चिंता का विषय है और प्रदूषण कम करने की सभी कोशिशों का स्वागत किया जाना चाहिए क्योंकि यह पब्लिक हेल्थ का मामला है।


पॉल्यूशन-फ्री दिवाली कैंपेन पर हंगामे के बाद दिया मिर्जा ने सफाई पेश की है। उन्होंने कहा है कि किसी को भी ऐसे वीडियो स ऐतराज नहीं होना चाहिए। यह वीडियो, जन स्वास्थ्य से जुड़ा है। उन्होंने कहा कि ऐसे बयानों तो स्वागत होना चाहिए। प्रदूषण रोकने की सभी कोशिशों की तारीफ की जानी चाहिए।