आज के समय में शादी के लिए अच्छी कमाई, अच्छा परिवार और बेहतर करियर को प्राथमिकता देना आम बात है। लेकिन कई बार उम्मीदें इतनी बढ़ जाती हैं कि रिश्ते की तलाश मुश्किल हो जाती है। हाल ही में ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जहां एक लड़की की अवास्तविक मांगों से परेशान होकर एक मैचमेकिंग सर्विस ने उसकी प्रोफाइल ही बैन कर दी।

 

यह मामला एक ऑनलाइन मैचमेकिंग प्लेटफॉर्म 'द डेट क्रू' से जुड़ा है। प्लेटफॉर्म की फाउंडर ओएंद्रिला कपूर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो के जरिए बताया कि 28 साल की एक क्लाइंट और उसका परिवार बार-बार अच्छे रिश्तों को ठुकरा रहा था। कई हफ्तों तक कोशिश करने के बाद आखिरकार टीम को उसे अपनी सर्विस से हटाने का फैसला करना पड़ा।

 

यह भी पढ़ें: महिला के साथ दिखा फॉरेस्ट गार्ड तो पीटा और डांस करवाया, वीडियो वायरल

दूल्हा चाहिए 1 करोड़ कमाने वाला

मैचमेकर के अनुसार, लड़की की सालाना आय करीब 11 लाख रुपये थी। इसके बावजूद वह और उसका परिवार ऐसे दूल्हे की तलाश में थे, जिसकी सालाना कमाई एक करोड़ रुपये या उससे ज्यादा हो। साथ ही उनकी शर्त थी कि लड़का ब्राह्मण समुदाय से ही होना चाहिए।

 

शुरुआत में परिवार ने टीम से सिर्फ इतना कहा था कि उन्हें अच्छे परिवार से पढ़ा-लिखा लड़का चाहिए। इसके बाद टीम ने 25 लाख से 50 लाख रुपये सालाना कमाने वाले कई योग्य युवकों के प्रोफाइल साझा किए, लेकिन हर बार परिवार ने यह कहकर प्रस्ताव ठुकरा दिया कि उन्हें वाइब महसूस नहीं हो रही।

 

यह भी पढ़ें: 'मेरी मौत के जिम्मेदार मम्मी-पापा...', यूट्यूबर अनुराग ने परिवार पर लगाए आरोप

प्रोफाइल देखकर टीम भी रह गई हैरान

लगातार इनकार मिलने के बाद मैचमेकिंग टीम ने परिवार से पूछा कि आखिर उन्हें किस तरह के प्रोफाइल पसंद है। इसके जवाब में लड़की के परिवार ने 15 से 20 प्रोफाइल भेजे, जिन्हें उन्होंने पहले पसंद किया था।

 

टीम यह देखकर हैरान रह गई कि सभी प्रोफाइल में लड़कों की सालाना कमाई एक करोड़ रुपये से ज्यादा थी और वे सभी ब्राह्मण समुदाय से थे। जब टीम ने सीधे पूछा कि क्या यह उनकी अनिवार्य शर्त है तो लड़की ने बेहद हैरानी भरा जवाब दिया। उसने कहा कि यह कोई शर्त नहीं है, बल्कि उसे करोड़ों कमाने वाले लड़के शारीरिक रूप से ज्यादा आकर्षक लगते हैं।

 

यह भी पढ़ें: 'बेंगलुरु को त्योहार मनाना नहीं आता', होली पर महिला ने किया पोस्ट, भड़क गए लोग

आखिर क्यों किया गया बैन?

ओएंद्रिला कपूर के मुताबिक जब एक करोड़ रुपये से ज्यादा कमाने वाले कुछ युवकों को लड़की का प्रोफाइल भेजा गया तो उनमें से किसी ने भी रुचि नहीं दिखाई। उनका कहना है कि अक्सर इस तरह की अवास्तविक अपेक्षाएं और बार-बार बदलती शर्तें रिश्ते की प्रक्रिया को मुश्किल बना देती हैं। उन्होंने बताया कि क्लाइंट ने अपनी असली अपेक्षाएं शुरू में नहीं बताईं और बार-बार मापदंड बदलती रहीं। इसी वजह से प्लेटफॉर्म ने उसे अपनी सेवा से बैन करने का फैसला लिया।