भारत के सोने के बाजार में इन दिनों कीमतों में बहुत बड़ी तेजी देखी जा रही है। दुनिया भर में चल रहे बदलावों और बढ़ती महंगाई की वजह से लोग सोने में पैसा लगाना काफी सुरक्षित मान रहे हैं। 11 मई 2026 को सोने का भाव अब 1.54 लाख रुपये के करीब पहुंच गया है। अगर हम 10 ग्राम सोने की बात करें तो 24 कैरेट सोने का भाव 1,52,350 रुपये और 22 कैरेट का भाव 1,39,650 रुपये के आसपास है।बाजार के जानकारों का कहना है कि अभी सोने की मांग काफी मजबूत बनी हुई है और आने वाले समय में भी इसमें थोड़ी और बढ़त देखी जा सकती है।
आज शुद्धता के हिसाब से सोने के दो अलग-अलग भाव चल रहे हैं। 24 कैरेट सोना जिसे सबसे शुद्ध माना जाता है उसकी कीमत 15,235 रुपये प्रति ग्राम है। वहीं 22 कैरेट सोना जिसका इस्तेमाल गहने बनाने में होता है वह 13,965 रुपये प्रति ग्राम पर बिक रहा है। सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में भी बड़ा उछाल आया है। शुद्ध चांदी की कीमत अब 2,62,350 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई है।
यह भी पढ़ें: कहीं सोना नकली तो नहीं? बिना हॉलमार्क न खरीदें, याद रखें ये 5 बातें
अलग-अलग शहरों में सोने के दाम
भारत के हर शहर में सोने के दाम थोड़े अलग होते हैं क्योंकि वहां के टैक्स और डीमानड अलग-अलग होती है। चेन्नई में आज सोना सबसे महंगा मिल रहा है जबकि बाकी बड़े शहरों में रेट लगभग एक जैसे ही हैं। चेन्नई में 24 कैरेट सोने का भाव 15,437 रुपये प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोना 14,150 रुपये में मिल रहा है। दिल्ली, नोएडा और जयपुर जैसे इलाकों में 24 कैरेट सोना 15,250 रुपये और 22 कैरेट सोना 13,980 रुपये पर है।
मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु और हैदराबाद जैसे बड़े शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव 15,235 रुपये और 22 कैरेट का भाव 13,965 रुपये चल रहा है। पुणे और केरल में भी यही रेट है। गुजरात के अहमदाबाद और वडोदरा शहरों में 24 कैरेट सोना 15,240 रुपये और 22 कैरेट सोना 13,970 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बिक रहा है।
यह भी पढ़ें: बिना नॉमिनी के बैंक, बीमा या SIP से पैसे कैसे निकालें? जानिए पूरा प्रोसेस
विदेशी बाजार
भारत में सोने के दाम बढ़ने की एक बड़ी वजह विदेशी बाजार की हलचल भी है। पूरी दुनिया के बड़े निवेशक अब सोने को सबसे अच्छा और सुरक्षित निवेश मान रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत 4,714.41 डॉलर के ऊंचे स्तर पर पहुंच गई है। हालांकि अमेरिकी डॉलर के मजबूत होने से सोने की रफ्तार को थोड़ा रोकने की कोशिश हुई है लेकिन महंगाई का डर इतना ज्यादा है कि लोग लगातार सोना खरीद रहे हैं। पिछले हफ्ते सोने का रेट थोड़ा कम होकर 4,680 डॉलर तक गया था लेकिन अब यह वापस ऊपर की तरफ जा रहा है।
