नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने आज यानी 4 फरवरी 2026 को JEE मेन्स सेशन 1 की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है। परीक्षार्थी जेईई मेन की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर आंसर-की को चेक या डाउनलोड कर सकते हैं। 1 फरवरी से सेशन 2 का रजिस्ट्रेशन भी शुरू हो गया है जो 25 फरवरी तक चलेगा।

 

यह लिंक 6 फरवरी, 2026 तक ऐक्टिव रहेगा। इसके साथ ही रिस्पॉन्स शीट भी जारी की गई है, जहां वे अपनी आपत्ति दर्ज करा कर सकते हैं और किसी भी सवाल या जवाब पर ऑब्जेक्शन उठा सकते हैं। रिस्पॉन्स शीट को दर्ज कराने की फीस 200 रुपये है। इस प्रक्रिया के दौरान आई आपत्तियों पर समीक्षा की जाएगी और उसके आधार पर ही फाइनल आंसर-की जारी होगी। यह प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी।

 

यह भी पढ़ें - बिना एंट्रेस दिल्ली यूनिवर्सिटी के किसी भी कोर्स में पढ़ने का तरीका जान लीजिए

 

जेईई मेन आंसर-की 2026 सेशन 1 की मदद से स्टूडेंट अपने अंकों का अंदाजा लगा सकते हैं और आगे के एडमिशन प्रक्रिया के लिए भी तैयारी कर सकते हैं। 

 

 

सेशन 2 का रजिस्ट्रेशन कब होगा?

एनटीए ने जेईई मेन 2026 सेशन 2 यानी अप्रैल सत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 1 फरवरी 2026 से शुरू कर दी है। यह सत्र उन छात्रों के लिए एक और सुनहरा मौका है जो जनवरी सत्र में बेहतर नहीं कर पाए। इसके साथ-साथ जिन छात्रों को पहली बार परीक्षा देनी हो वे भी इस सत्र में बैठ सकते हैं। इस आवेदन की आखिरी तारीख 25 फरवरी 2026 के रात 9 बजे तक ही है।

 

यह भी पढ़ें - बस कुछ घंटे बाकी, UP पुलिस में कॉन्स्टेबल बनना है तो यूं भर डालें फॉर्म

NIT और IIIT में प्रवेश का मौका

जेईई मेन परिणाम में पहले 2,50,000 रैंक हासिल करने वाले छात्र जेईई एडवांस टेस्ट के लिए पहले आवेदन कर सकते हैं। दोनों सत्रों में से जिस सत्र में भी छात्रों का स्कोर बेहतर होगा, उसे ही फाइनल रैंकिंग में जगह मिलेगी। इसी फाइनल रैंकिंग के आधार पर देश के NIT और IIIT में एडमिशन मिलेगा।