बिहार में एक बार फिर नीतीश कुमार एक बार फिर मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। वह 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। 2 दशक से बिहार की राजनीति में उन्हीं की सरकार रही है। उनका शपथ ग्रहण कार्यक्रम 11:30 बजे गांधी मैदान में हो रहा है। यह बिहार के इतिहास में किसी भी नेता का सबसे ज्यादा बार मुख्यमंत्री बनने का रिकॉर्ड होगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समारोह में शामिल हो रहे हैं। उनके साथ गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और कम से कम सात राज्यों के मुख्यमंत्री भी पटना आएंगे।
चुनाव में क्या हुआ था?
बिहार विधानसभा चुनाव-2025 में नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस (NDA) ने भारी जीत हासिल की है। कुल 243 सीटों में से एनडीए को 202 सीटें मिलीं हैं।
किसके पास कितनी सीटें हैं?
- BJP: 89
- JDU: 85
- LJP (RV): 19
- HAM (S): 5
- RLM: 4
मंत्रिमंडल कैसा होगा?
- मुख्यमंत्री: नीतीश कुमार
- डिप्टी सीएम: सम्राट चौधरी
- डिप्टी सीएम: विजय सिन्हा
पढ़ें लाइव अपडेट
Live Updates
November 20, 12:29
फिर मंत्रिमंडल में शामिल हुए अशोक चौधरी
विजय चौधरी, बिजेंद्र प्रसाद यादव, श्रवण कुमार, मंगल पांडे, दिलीप जायसवाल, अशोक चौधरी ने बिहार कैबिनेट में राज्य मंत्री के तौर पर शपथ ली।
November 20, 12:29
one
https://twitter.com/AHindinews/status/1991393687390306543
November 20, 12:29
लेशी सिंह, मदन सहनी और नितिन नबीन ने भी ली शपथ
लेशी सिंह, मदन साहनी, नितिन नबीन, राम कृपाल यादव, संतोष कुमार सुमन, सुनील कुमार ने पटना के गांधी मैदान में हो रहे शपथ समारोह में बिहार कैबिनेट में राज्य मंत्री के तौर पर शपथ ली।
November 20, 12:29
नीतीश कुमार के साथ 26 मंत्रियों ने ली शपथ
बिहार के मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री समेत 27 मंत्रियों ने शपथ ली है।
November 20, 11:44
विजय सिन्हा और मंगल पांडेय ने ली शपथ
बिहार के मंत्री के तौर पर विजय सिन्हा और मंगल पांडेय नही भी मंत्रि पद की शपथ ली है।
November 20, 11:41
सम्राट चौधरी ने ली शपथ
सम्राट चौधरी ने भी मंत्री पद की शपथ ली।
November 20, 11:36
10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री बने नीतीश कुमार
नीतीश कुमार ने एक बार फिर बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें बधाई दी।
November 20, 11:15
गांधी मैदान पहुंचे सीएम योगी, क्या कहा?
सीएम योगी ने कहा, 'उत्तर प्रदेश के लोगों की तरफ से मैं बिहार में नई सरकार को बधाई देने आया हूं। आज हम यहां जो देख रहे हैं, वह नीतीश कुमार के अनुभव और डबल इंजन सरकार के सार्थक प्रयासों का नतीजा है। मैं बिहार के लोगों को बधाई देता हूं। मैं नीतीश, सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा और आज शपथ लेने वाली नई कैबिनेट को बधाई देता हूं।'
November 20, 11:13
नई सरकार पर उपेंद्र कुशवाहा ने क्या कहा?
राष्ट्रीय लोक मोर्चा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने कहा, 'जनता ने बहुत अच्छा जनादेश दिया है, तो स्वाभाविक रूप से जनता की सेवा फिर से करने का मौका मिला है, इस अवसर को सेलिब्रेट किया जा रहा है और सभी लोग आ रहे है।'
November 20, 11:11
गांधी मैदान में पहुंचे अमित शाह और जेपी नड्डा
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पटना के गांधी मैदान पहुंच गए हैं। थोड़ी देर में प्रधानमंत्री मोदी भी पहुंचने वाले हैं।
November 20, 10:57
पीएम मोदी पहुंचे पटना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पटना पहुंच गए हैं। यहां से वह गांधी मैदान जाएंगे।
November 20, 09:48
2 डिप्टी, 18 मंत्रियों के साथ शपथ लेंगे नीतीश कुमार
शुरुआती रिपोर्ट में यह बात सामने आई है कि नीतीश कुमार के साथ 2 डिप्टी सीएम, 18 मंत्री शपथ लेंगे। विभागों को लेकर थोड़ी देर में जानकारी सामने आ सकती है।
November 20, 09:24
JDU प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने बिहार चुनाव पर क्या कहा?
JDU के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने कहा, 'यह एक प्रचंड जनादेश है। जनादेश की भावना कह रही है कि बिहार के लोकप्रिय नेता और अगले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में NDA सरकार बनेगी। हमारा संकल्प बिहार को देश के टॉप 10 राज्यों में शामिल कराना है।'
November 20, 09:17
शपथ ग्रहण की तैयारियां पूरी
गांधी मैदान में 1 लाख से ज्यादा भीड़ उमड़ सकती है। तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं।
November 20, 07:11
किस पर अटकी है बात?
गृह और शिक्षा मंत्रालय पर खींचतान चल रही है। पिछली सरकार में गृह मंत्रालय JD(U) के पास था, अब BJP भी दावा कर रही है। शिक्षा मंत्रालय भी दोनों पार्टियों के बीच विवाद का विषय है। विधानसभा अध्यक्ष पद पर अभी सस्पेंस है। BJP के प्रेम कुमार, JD(U) के विजय चौधरी और नरेंद्र नारायण यादव मुख्य दावेदार माने जा रहे हैं। पिछली बार BJP के नंद किशोर यादव स्पीकर थे।
November 20, 07:11
मंत्रिमंडल कैसा हो सकता है?
BJP: 16 मंत्री JDU: 14 मंत्री (सीएम सहित) LJP (RV): 3 HAM: 1 RLM: 1
November 20, 07:11
सुरक्षा के इंतजाम क्या हैं?
सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं। SPG निगरानी की जा रही है। चप्पे-चप्पे पर ड्रोन मंडरा रहे हैं। 128 CCTV कैमरे लगाए गए हैं। ऊंची इमारतों पर स्नाइपर्स तैनात हैं। शपथ ग्रहण में 3 लाख से ज्यादा लोगों के आने की उम्मीद जताई जा रही है।
November 20, 07:10
कौन-कौन आएंगे शपथ ग्रहण में?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, आंध्र प्रदेश CM चंद्रबाबू नायडू, उनके बेटे नारा लोकेश, ओडिशा CM मोहन चरण माझी सहित कई NDA शासित राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे।
November 20, 07:10
कौन बनेगा डिप्टी CM?
मौजूदा डिप्टी CM सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा को BJP विधायक दल का नेता और उपनेता चुना गया है, इसलिए दोनों के ही पद पर बने रहने की पूरी संभावना है।
November 20, 07:10
शपथग्रहण कहां होगा?
शपथ ग्रहण समारोह पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में होगा। 2005 के बाद यह चौथा मौका होगा जब नीतीश कुमार गांधी मैदान में ही CM की शपथ लेंगे।
November 20, 06:56
मंत्रियों की लिस्ट कब आएगी, स्पीकर कौन बनेगा?
मंत्रियों की अंतिम सूची आज सुबह ही तैयार हो जाएगी और शपथ ग्रहण से पहले सभी को बता दिया जाएगा। विधानसभा स्पीकर के पद पर भी आज फैसला हो सकता है। नीतीश कुमार ने कल ही इस्तीफा दिया था और उसके तुरंत बाद सभी एनडीए विधायकों के समर्थन पत्र के साथ राज्यपाल से सरकार बनाने का दावा पेश किया।
