चुनाव आयोग ने सोमवार को पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले 173 थाना प्रमुखों और प्रभारी निरीक्षकों का ट्रांसफर कर दिया। आयोग ने इन पुलिस अधिकारियों का ट्रांसफर करते हुए कहा है कि यह कदम स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए किया गया है। चुनाव आयोग की इस कार्रवाई में कोलकाता पुलिस के अधीन आने वाले 31 थाने भी शामिल हैं।

 

चुनाव अधिकारियों ने जानकारी दी देते हुए बताया कि कोलकाता के भवानीपुर और पूर्व मेदिनीपुर जिले के नंदीग्राम जैसे महत्वपूर्ण निर्वाचन क्षेत्रों के अधिकारियों का भी ट्रांसफर किया गया है। राज्य के जिन जिलों में ट्रांसफर हुए हैं उनमें- कूचबिहार, मालदा, मुर्शिदाबाद, बीरभूम, पश्चिम मेदिनीपुर, हावड़ा और उत्तर व दक्षिण 24 परगना जिलों के आईसी और ओसी के रूप में कार्यरत निरीक्षकों और उपनिरीक्षक शामिल हैं।

 

यह भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल में पहली लिस्ट में कांग्रेस के 284 प्रत्याशियों का ऐलान

सीएम ममता के क्षेत्र में भी ट्रांसफर

आदेश के मुताबिक, सौमित्र बसु पहले स्पेशल टास्क फोर्स (STF) में थे। अब उनको भवानीपुर पुलिस स्टेशन के एसएचओ के तौर पर चार्ज संभालेंगे। भवानीपुर से ही मुख्यमंत्री ममता बनर्जी चुनाव लड़ रही हैं। बीजेपी ने उनके सामने विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी को उतारा है। 

इन पुलिस स्टेशनों में बदलाव

इसके अलावा अलीपुर, इकबालपुर, हरिदेवपुर, एंटली, जोरासांको, गरियाहाट, भवानीपुर, न्यू मार्केट, बोबाजार, टॉलीगंज, एमहर्स्ट स्ट्रीट, तारातला और बेहाला जैसे दूसरे खास स्टेशनों के थाना प्रमुखों का भी ट्रांसफर कर दिया गया है।

 

यह भी पढ़ें: महिलाओं को कैश, 25 लाख का बीमा, जमीन पर हक; असम कांग्रेस ने खोला वादों का पिटारा

18 जिलों में BDO भी बदले गए

अधिकारियों ने बताया कि देबदुलाल मंडल को हल्दिया का IC, काजल दत्ता को कोलाघाट, सुशांत चट्टोपाध्याय को अलीपुरद्वार से एगरा और चंद्रकांत शसमल को पटशपुर का थाना प्रमुख बनाया गया है। इसी के साथ, आयोग ने पूर्व मेदिनीपुर के 14 ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिसर (BDO) के ट्रांसफर का भी आदेश दिया, जिसमें नंदीग्राम I और नंदीग्राम II ब्लॉक के अधिकारी भी शामिल हैं।

 

चुनाव आयोग ने कहा कि इतने बड़े पैमाने पर ट्रांसफर का मकसद कानून लागू करने वालों में निष्पक्षता पक्का करना और स्थानीय असर को कम करके चुनाव के दौरान सबको बराबर मौका देना है। इससे पहले चुनाव आयोग ने राज्य के 18 जिलों में 83 ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिसर और असिस्टेंट रिटर्निंग ऑफिसर का ट्रांसफर किया था।