साल 2009 में आमिर खान की फिल्म '3 इडियट्स' सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। यह एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म थी जो बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट हुई थी। इस फिल्म में आमिर के साथ आर माधवन, शरमन जोशी, करीना कपूर मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म में आमिर ने फुंसुक वांगडू का किरदार निभाया था।

 

फैंस इस फिल्म के सीक्वल का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। आमिर ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में '3 इडियट्स 2' को कंफर्म कर दिया है। साथ ही बताया कि इस प्रोजेक्ट की कहानी पूरी हो गई है।

 

यह भी पढ़ें: क्या पंजाबी सिंगर करण औजला हैं बाइसेक्शुअल? टीम ने बताया वायरल पोस्ट का सच

आमिर ने '3 इडियट्स 2' को लेकर दिया अपडेट

आमिर ने अपने इंटरव्यू में कहा, 'निर्देशक राजकुमार हिरानी '3 इंडियट्स 2' पर काम कर रहे हैं। फिल्म के सीक्वल की स्क्रिप्ट कमाल की है। हालांकि अभी उस पर बहुत काम बचा हुआ है। आपको वहीं ह्यूमर मिलेगा। फिल्म में आपको वहीं कैरेक्टर दोबारा देखने को मिलेगा लेकिन कहानी 10 साल आगे बढ़ गई है।'

 

उन्होंने ने कहा, 'अभिजात जोशी कमाल के स्क्रीनराइटर हैं। राजकुमार हिरानी और अभिजात ने शानदार कहानी लिखी हैं। एक बार मुझे फिर फुंसुक वांगडू के किरदार में उतरना पड़ेगा।' '3 इडियट्स' का निर्माण विधु विनोद चोपड़ा ने किया था। इस फिल्म में काम करने वाले सभी कलाकारों ने शानदार काम किया थाय़ फिल्म में बोमन ईरानी ने वायरस का किरदार निभाया था जो लोगों को खूब पसंद आया था।

 

यह भी पढ़ें: रणवीर ने छोड़ी थी 'डॉन 3', अब इस विवाद पर फरहान ने पहली बार तोड़ी चुप्पी

'एक दिन' के प्रमोशन में बिजी आमिर

आमिर इन दिनों फिल्म 'एक दिन' के प्रमोशन में बिजी हैं। यह फिल्म 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। वह इस फिल्म के को प्रोड्यूसर हैं। इस फिल्म में आमिर के बेटे जुनैद खान और साई पल्लवी ने मुख्य भूमिका निभाई हैं। यह साउथ अभिनेत्री साई पल्लवी की पहली हिंदी फिल्म है जिसके रिलीज का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है।