फिल्म निर्देशक अहमद खान की फिल्म 'वेलकम: टू द जंगल' बॉक्स ऑफिस पर हिट हो गई। फिल्म की सफलता से अहमद बहुत खुश है। उन्होंने अपने लेटेस्ट इंटव्यू में 8 घंटे की शिफ्ट का समर्थन किया है। कुछ समय पहले अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने फिल्म स्पिरिट की शूटिंग के दौरान 8 घंटे की शिफ्ट की मांग की थी। इसके बाद से इंडस्ट्री में इस मुद्दे को लेकर बहस छिड़ गई है। अब इस मुद्दे पर अहमद ने अपनी राय दी है।
अहमद ने कहा, 'आज के समय में ऐक्टर्स के पास एक साथ कई काम हैं। फिल्म मेकर्स को आज के समय में इस बात को समझना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि मैं इंडस्ट्री में उस समय से काम कर रहा हूं जब तीन शिफ्ट्स में काम हुआ करता था। लोग अपना आधा से ज्यादा समय सेट पर बिताते थे। इतना ही नहीं शूट के बीच में सो भी जाते थे और फिर चेजिंग रूम में चेंज कर लेते थे क्योंकि उस समय उस तरह की डिमांड थी।'
यह भी पढ़ें: 'टॉक्सिक' का पहला गाना 'तबाही' हुआ रिलीज, यश और कियारा के रोमांस ने लगाई आग
फिल्म मेकर्स को बदलना होगा शेड्यूल
अहमद ने कहा, 'आज के समय के ऐक्टर्स से उसी तरह के रूटीन को फॉलो करने की उम्मीद करना गलत होगा। आज के स्टार्स और ऐक्टर्स अगर शूटिंग नहीं कर रहे होते हैं तो पब्लिक अपीयरेंस, ब्रांड एंडोर्समेंट में व्यस्त रहते हैं। शाम को उन्हें कहीं और जाना है। उन्हें अपने अन्य कामों के लिए भी फ्री रहना और इसमें कुछ गलत भी नहीं है।'
उन्होंने आगे कहा, 'फिल्म मेकर्स को नई चीजों को देखते हुए अपने शेड्यूल में बदलाव करना चाहिए। अगर आप आठ घंटे दे रहे हैं तो हम अपना शेड्यूल 8 घंटे के हिसाब से ही रखेंगे और 8 घंटे में ही शूटिंग करेंगे। इससे सभी की जिंदगी आसान हो जाएगी। यह बात उनके ईगो पर आएगी वरना शेड्यूल को ऐक्टर के हिसाब से मैनेज करना कोई मुश्किल नहीं है। हमेशा सीधा सोचना चाहिए। अगर आपके अंदर ईगो आ गई है तब तो काम करना मुश्किल हो जाएगा।'
यह भी पढ़ें: बॉलीवुड में एक नाम से बनी 5 फिल्में, पांचों रही हिट
'वेलकम: टू द जंगल' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
वहीं अहमद की फिल्म 'वेलकम: टू द जंगल' की बात करें तो फिल्म ने 12 दिनों में 120 करोड़ रुपये से ज्यादा का बिजनेस कर लिया है। फिल्म 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में एक साथ 33 कलाकारों ने साथ में काम किया है। यह एक कॉमेडी मूवी है।


