ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन बॉलीवुड के पावर कपल है। दोनों जब भी साथ नजर आते हैं। फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहता है। हाल ही में दोनों एक शादी में शामिल हुए। शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
ऐश्वर्या और अभिषेक मुदित अडाणी और अनन्या दिवानजी के वेडिंग सेलिब्रेशन में शामिल हुए। इस वेडिंग फंक्शन में अंबानी परिवार भी शामिल हुआ। सोशल माडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें अभिषेक, ऐश्वर्या और नीता अंबानी साथ में 'सलाम ए इश्क' गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं।
यह भी पढ़ें: थलपति विजय संग अफेयर पर तृषा कृष्णन ने दिया रिएक्शन, बताया वायरल वीडियो का सच
ऐश्वर्या और अभिषेक ने साथ में डांस किया
वीडियो में ऐश्वर्या और अभिषेक साथ में बेहद खूबसूरत लग रहे हैं। ब्लू कलर के सूट-सलवार में ऐश्वर्या बेहद खूबसूरत लग रही हैं। अभिषेक भी पत्नी के साथ ट्विनिंग आउटफिट में नजर आए। इस शादी में अभिनेत्री अनन्या पांडे, फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा, शालिनी पासी समते कई बड़े सितारे नजर आए।
'सलाम ए इश्क' गाने को शंकर एहसान लॉय ने कंपोज किया है। इस गाने में सलमान खान, प्रियंका चोपड़ा, अनिल कपूर, जूही चावला, गोविंदा, विद्या बालन, जॉन अब्राहम ने परफॉर्म किया था। यह सलमान की फिल्म 'सलाम ए इश्क' का गाना है। अभिषेक और ऐश्वर्या कुछ दिनों पहले क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर और सानिया की शादी में शामिल हुए थे। यह शादी 5 मार्च को हुई थी। शादी में अभिषेक और ऐश्वर्या के स्टाइलिश अंदाज ने लोगों का ध्यान खींचा था। इस शादी में शाहरुख खान समेत कई सितारे नजर आए थे।
यह भी पढ़ें: Dhurandhar 2: एडवांस बुकिंग में 1 लाख से ज्यादा टिकटें बिकी, कमाए इतने करोड़
कौन हैं मुदित अडाणी?
मुदित अडाणी टेनिस के खिलाड़ी हैं और अडाणी परिवार क सदस्य हैं। उन्होंने 2019 में आईटीटीएफ (ITTF) जूनियर सर्किट इवेंट में कैडेट बॉयज में गोल्ड मेडल जीता था। उन्होंने यूएस ओपन चैंपियनशिप में भारत का पहला सीनियर आईटीटीएफ पदक जीता है।
