अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म 'भूत बंगला' के रिलीज का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। यह एक हॉरर-कॉमेडी मूवी है। फिल्म में वामिका गब्बी, तब्बू, परेश रावल, राजपाल यादव और असरानी मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म का निर्देशन प्रियदर्शन ने किया है। प्रियदर्शन और अक्षय कुमार साथ में 14 साल बाद काम कर रहे हैं। दोनों ने साथ में कई हिट फिल्मों में काम किया है।

 

तब्बू, परेश रावल, राजपाल यादव और असरानी मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म का निर्देशन प्रियदर्शन ने किया है। प्रियदर्शन और अक्षय कुमार साथ में 14 साल बाद काम कर रहे हैं। दोनों ने साथ में कई हिट फिल्मों में काम किया है। इस फिल्म का बजट करीब 120 करोड़ रुपये है। फिल्म के रिलीज से पहले स्टारकास्ट की फीस का खुलासा हो गया है।

 

यह भी पढ़ें: 'अच्छे लोगों के लिए नहीं', सिंगर को कभी बिग बॉस से मिली थी पहचान, अब बदले तेवर

कलाकारों ने फिल्म के लिए ली मोटी फीस

करीबी सूत्रों के मुताबिक अक्षय कुमार ने इस फिल्म के लिए 18 करोड़ रुपये लिए हैं। वह इस फिल्म के को प्रोड्यूसर भी हैं। उनका फिल्म के मुनाफा में 70% हिस्सा है। एकता कपूर भी इस फिल्म की प्रोड्यूसर हैं। उनका 30% हिस्सा है। वहीं तब्बू को इस फिल्म के लिए 2 करोड़ रुपये मिले हैं। जबकि वामिका गब्बी को 1 करोड़ रुपये मिले है। राजपाल यादव को फिल्म के लिए 75 से 80 लाख रुपये मिले हैं।

 

 पहले यह फिल्म 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी। मेकर्स ने 'धुरंधर' की वजह से रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया था। इस फिल्म का पेड प्रीव्यू 16 अप्रैल को रात 9 बजे से रखा गया है। फिल्म सिनेमाघरों में 17 अप्रैल को रिलीज होगी। अक्षय और प्रियदर्शन ने साथ में आखिरी बार साल 2010 में फिल्म 'खट्टा मिट्ठा' में काम किया था। यह फिल्म बुरी तरह से बॉक्स ऑफिस पर पिट गई थी।

 

यह भी पढ़ें: 'लीड सपोर्टिंग कलाकारों से बात नहीं करते', राजेश कुमार ने खोली इंडस्ट्री की पोल

 

अक्षय के वर्क फ्रंट की बात करें तो उनके पास कई फिल्में पाइपलाइन में हैं। उनकी इस साल वेलकुम टू जंगल, हेरा फेरी 3 समेत कई फिल्में रिलीज होने वाली थी।