अक्षय कुमार की फिल्म 'वेलकम: टू द जंगल' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, परेश रावल, राजपाल यादव, रवीना टंडन, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडिस समेत तमाम कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म का ट्रेलर दर्शकों को कुछ खास पसंद नहीं आया था। ऐसे में दर्शकों को इस फिल्म से कुछ खास उम्मीद नहीं थी। आइए जानते हैं दर्शकों को यह फिल्म कैसी लगी है?
इस फिल्म को लेकर दर्शक लगातार रिव्यू दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोगों का कहना है कि फिल्म में कोई लॉजिक नहीं है लेकिन आपको मजा आएगा। कुछ लोगों का कहना है कि यह फिल्म पैसावसूल है। लोग अक्षय कुमार के काम की जमकर तारीफ कर रहे हैं। वह फिल्म की रीढ़ की हड्डी है।
यह भी पढ़ें: खत्म नहीं हुई 'बाहुबली' की कहानी, प्रभास और अनुष्का शेट्टी ने दिया हिंट
लोगों को कैसी लगी 'वेलकम: टू द जंगल'?
'वेलकम: टू द जंगल' आप परिवार के साथ देख सकते हैं। फिल्म में क्लीन कॉमेडी है। वहीं कुछ यूजर्स का कहना है कि फिल्म का फर्स्ट हाफ बहुत खराब लिखा है। फिल्म का साउंड डिजाइन और एडिटिंग बहुत ही खराब है। कहीं भी कुछ भी हो रहा है।
यह भी पढ़ें: रिया को नहीं मिल रहा था काम, शौविक को हुआ PTSD, सुशांत की मौत के बाद बदली जिंदगी
'वेलकम: टू द जंगल' की कहानी
एक अरबपति बिजनेसमैन काजा (जाकिर हुसैन) इंडिया में अपनी काली कमाई को छिपाने के लिए अपने मैनेजर दुबे (जॉनी लिवर) के साथ मिलकर 2000 करोड़ रुपये की फ्लॉप फिल्म बनाने का प्लान करता है। मैनेजर देव (परेश रावल) और दास (राजपाल यादव) जैसे दो फ्लॉप डायरेक्टर एक फेक फिल्म बनाते हैं जिसमें एक फ्लॉप हीरो राजीव (अक्षय कुमार) को कास्ट करते हैं। राजीव के साथ- साथ उदय और मजनू के कजिन येड़ा ( सुनील शेट्टी) और रोमियो भाई (अरशद वारसी) को भी कास्ट किया जाता है।
फ्लॉप फिल्म को शूट कर लिया जाता है लेकिन काजा के घर पर इनकम टैक्स की रेड पड़ जाती है जिसमें वह कंगाल हो जाता है। अब काजा को यह फिल्म किसी भी हालत में हिट चाहिए जिसके लिए पूरी टीम रियल लोगों के साथ शूट करते हैं। अब यह फिल्म दोबारा बन पाएगी या नहीं। यही इस फिल्म की कहानी है।


