अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' को लेकर काफी बाजी बन हुआ है। इस फिल्म में अक्षय के साथ दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडिस, परेश रावल, सुनील शेट्टी, जैक श्रॉफ, अरशद वारसी समेत कई कलाकार मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं। यह एक मल्टी स्टार मूवी है। इस फिल्म का निर्देशन अहमद खान ने किया है। मेकर्स ने फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया है।

 

फिल्म के ट्रेलर की शुरुआत में सभी कलाकारों की एंट्री दिखाई जाती है। उसके बाद परेश रावल को दिखाया जाता है जो कि एक 200 करोड़ की फेक फिल्म बना रहे हैं। इस फेक फिल्म की कास्टिंग के लिए वह एक फ्लॉप हीरो को चुनते हैं जो पहले कभी सुपरस्टार हुआ करता था। इस फिल्म की कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब नकली फिल्म स्टार्स के पीछे असली गुंडे पड़ जाते हैं।

 

यह भी पढ़ें: एक ही फिल्म दो अलग हीरो, हर सीन हुआ दो बार शूट, कौन सी है ऐश्वर्या की यह फिल्म?

दर्शकों को कैसा लगा फिल्म का ट्रेलर?

फिल्म के ट्रेलर में कुछ ही जगहों पर आपको हंसी आएगी। वरना फिल्म का ट्रेलर काफी बोरिंग और रोस्टिंग से भरा लग रहा है। दर्शकों को फिल्म का ट्रेलर काफी फीका लगा है। सोशल मीडिया पर लोगों का कहना है कि यह सबसे कमजोर फ्रेंचाइजी होगी। इस फिल्म में सिर्फ ऐक्टर्स ही दिख रहे हैं। यह फिल्म 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म के गाने भी दर्शकों को कुछ पसंद नहीं आए।

 


'वेलकम' की पुरानी फ्रेंचाइजी लोगों को ज्यादा पसंद आई थी। इस फ्रेंचाइजी की पिछले दोनों फिल्में सुपरहिट हुई थी। हालांकि फिल्म का तीसरा पार्ट कैसा है? यह दर्शकों को 26 जून को ही पता चलेगा।

 

यह भी पढ़ें: पड़ोसी ने सलमान को किया था बदनाम, कोर्ट ने पोस्ट डिलीट करने का दिया निर्देश

अक्षय कुमार अपकमिंग फिल्में

वहीं, अक्षय कुमार के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह आखिरी बार हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला' में नजर आए थे जो बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी। इस फिल्म का निर्देशन प्रियदर्शन ने किया था। एक बार फिर अक्षय ने कॉमेडी फिल्मों की तरफ रूख किया है। उनकी 'वेलकम' के अलावा कई फिल्में पाइपलाइन में हैं। इस लिस्ट में 'हैवान', 'धमाल 4'  का नाम शामिल है। इसके अलावा वह विद्या बालन के साथ भी फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं जिसके नाम की अनाउंसमेंट नहीं हुई है।