आलिया भट्ट की फिल्म 'अल्फा' का टीजर का रिलीज हो गया है। इस फिल्म के टीजर का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था। फिल्म के टीजर को दर्शकों की मिली जुली प्रतिक्रिया मिली है। इस फिल्म के सीन्स को लोग 1990 की फ्रेंच फिल्म La Femme Nikita की कॉपी बता रहे हैं। इसके अलावा कुछ यूजर्स का कहना है कि वूल्फ और शीप की एनॉलोजी हॉलीवुड क्लासिक फिल्म American Sniper में दिखाई गई थी।

 

'अल्फा' के टीजर में दिखाया जाता है कि बॉबी देओल अपने बेटी (आलिया भट्ट) को बचपन से स्पाई बनने की ट्रेनिंग देता है। वह उसे उसके 18वें जन्मदिन पर एक बढ़िया से रेस्टोरेंट में खाना खिलाने को लेकर जाता है। उसी रेस्टोरेंट में उसे पहले मर्डर करने को कहा जाता है। शुरुआत में आलिया भट्ट यह सब देखकर निराश हो जाती है कि ये सब उसके बर्थडे के लिए नहीं बल्कि एक मिशन के लिए किया गया। उसी तरह की कहानी फ्रेंच फिल्म La Femme Nikita में दिखाई गई है।

 

यह भी पढ़ें: Alpha से उदय चोपड़ा की वापसी, फिल्म के क्रेडिट में नाम देख हैरान क्यों हुए लोग?

क्या अल्फा फ्रेंच फिल्म की है कॉपी? 

La Femme Nikita में अभिनेता Tcheky Karyo ने बॉब का किरदार निभाया है वह Anne Parillaud यानी निकिता को रेस्टोरेंट में लेकर जाता है। उसे एक सरपराइज गिफ्ट देता है जिसमें एक गन रखी होती है। बॉब उसे उसी होटल में तीन लोगों को मारने के लिए कहता है। इसके बाद से सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है कि आलिया की फिल्म कॉपी है। लोगों का कहना है कि अभी तो सिर्फ टीजर दिखाया गया है। बाद में पता चलेगा पूरी फिल्म ही कॉपी है।

 

 

इतना ही नहीं फिल्म में अल्फा में बॉबी अपनी बेटी से कहते हैं कि दुनिया में दो तरह के लोग होते हैं, एक वूल्फ और दूसरा शीप। तुम वूल्फ की बेटी हो। फिल्म का यह डायलॉग हॉलीवुड फिल्म American Sniper से लिया गया है। यह फिल्म साल 2014 में रिलीज हुई थी। कुछ लोगों का कहना है कि वाईआरएफ ने American Sniper से प्रेरित होकर फिल्म के प्लॉट को बनाया होगा। कुछ लोग इन बातों से सहमत है। सच क्या है यह तो फिल्म के रिलीज के बाद ही पता चलेगा।

 

 

यह भी पढ़ें: सपना चौधरी से नहीं मिल पाएंगे पति यशवीर साहू, कोर्ट ने ऐसा आदेश क्यों दिया?

कब रिलीज होगी अल्फा?

'अल्फा' में आलिया के साथ अनिल कपूर, बॉबी देओल, शरवरी वाघ मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म 3 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म के टीजर को अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान और सलमान खान समेत तमाम कलाकारों ने खूब पसंद किया है। यह पहली महिला क्रेंदित स्पाई फिल्म है। इस फिल्म का निर्माण यशराज बैनर्स के तेल किया गया है।